जानिए क्या है ‘डंकी’ के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!

मुंबई। डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर (Travell Blogger) सूर्य प्रताप ने जब इस सवाल का जवाब जानना चाहा तो वो इस दमदार कहानी से बेहद प्रभावित हुए। वो उम्मीदों और जोखिम के इस सफर के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंच गए।

यह वीडियो ज़मीनी हकीकत और गहरी भावनाएं बयां करता है। यह दिखाता है कि कैसे जिस परिवार के लोग विदेश जा पाते हैं, वो अपने घर की छतों पर कामयाबी के प्रतीक के रूप में हवाई जहाज की प्रतिकृतियां बना रहे हैं, लोग विदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना के रूप में स्थानीय गुरुद्वारे में हवाई जहाज का खिलौना चढ़ा रहे हैं। ये अनोखी लेकिन दिल छू लेने वालीं परंपराएं बताती हैं कि लोग खुशियों की तलाश में किस हद तक जाते हैं और अक्सर डंकी जैसे जोखिम भरे तरीके भी अपना लेते हैं। यह वीडियो ऐसी यात्राओं से प्रभावित स्थानीय लोगों और परिवारों के साथ दिल से चर्चा करके इस तरह सरहदों को पार करने के पीछे की हसरतों और खतरों को सामने लाता है।

राजकुमार हिरानी (RajKumar Hirani) निर्देशित शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अभिनीत फिल्म डंकी में भी ऐसे ही जज़्बात हैं, जो घर लौटने की हसरत को बड़ी खूबसूरती से दिखाते हैं। यह दिलचस्प कहानी बेहतर ज़िंदगी की चाहत रखने वालों के संघर्षों और उम्मीदों को दर्शाती है, साथ ही परिवार और अपनेपन के मायने भी बताती है। तो आप भी अपने परिवार के साथ इस दिल छू लेने वाले सफर का एहसास कीजिए!

Entertainment

भीम वकानी का निधन: एक कलाकार, एक पिता और एक मार्गदर्शक की विरासत

भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन के किरदार से मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता और अनुभवी अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में अंतिम सांस ली, जहां वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। ये भी पढ़ें […]

Read More
Entertainment

रामायण’ के बाद ‘लव-कुश’ क्यों बना विवाद का कारण? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘रामायण’ केवल एक धारावाहिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन माना जाता है। लेकिन इस महागाथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘लव-कुश’ ऐसा था, जिसे बनाने को लेकर खुद इसके निर्माता रामानंद सागर शुरुआत में सहमत नहीं थे। इसके पीछे भावनात्मक और धार्मिक कारण जुड़े हुए थेरामानंद सागर भगवान राम के प्रति […]

Read More
Entertainment

बिना फिल्मी ट्रेनिंग के इंडस्ट्री में छाए राम गोपाल वर्मा, इंजीनियर से बने सफल डायरेक्टर

राम गोपाल वर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी अलग सोच और स्टाइल से सिनेमा को नई दिशा दी। उनकी फिल्मों की खासियत उनकी कहानी कहने का तरीका और यथार्थ से जुड़ा दृष्टिकोण रहा है। 7 अप्रैल 1962 को विजयवाड़ा में जन्मे राम गोपाल वर्मा ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। […]

Read More