मोटा अनाज वितरित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

  • भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन
  • राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में वितरित किया गया श्री अन्न

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी लुकोनो समेत प्रदेश के कई जिलों मे व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन “श्री अन्न वितरण दिवस “के रूप मे मनाया। मंगलवार को दारुलसफा मे “श्री अन्न दिवस व जागरूकता समारोह” मे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ज्वार, बाजरा, रागी व मक्का के आटा के 7400 पैकेट नागरिकों को बांटे। इस दौरान इसको खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे मे भी जागरूक किया गया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में आयोजित मोटा अनाज वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री अन्न वितरण के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री अन्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष स्वास्थ्य के लिए लाभदायक श्री अन्न को भारत दुनिया के 72 देशो मे पहुंचाया।

समारोह मे प्रमुख रूप से कानपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, उपाध्यक्ष के के गुप्ता व संगठन मंत्री राकेश गुप्ता और वाराणसी,आगरा, लखनऊ सहित अन्य कई ज़िलों से राहुल अग्रवाल, विनीत मिश्र,आयुष मिश्र, शरद अग्रवाल, अमित शुक्ल व उन्नाव से अखिलेश अवस्थी आदि थे।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More