अंधकार में दिख रही उम्मीद की किरण

पिछले डेढ़ दशक में देश व प्रदेश में हुईं कई जघन्य घटनाएं, फिर भी कंट्रोल में है क्राइम

कोलकाता कांड ने फिर खोली पोल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों की सरकार और पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था को लेकर सब-कुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके यहां दर्ज आंकड़े ही उन्हें झुठला रहे हैं। दिल्ली में चलती बस में यूपी की युवती से गैंगरेप और इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई उसकी मौत। इस मामले में भले ही घरवालों को इंसाफ मिला, लेकिन बेटी को याद कर आज भी वह कांप उठती हैं। बलिया की बेटी कांड का मामला लोगों की जुबान से हटा नहीं था कि अब कोलकाता में एक 31 साल की बेटी वहशी का निशाना बन गई। कोलकाता में पोस्टग्रेजुएट जूनियर महिला डॉक्टर से रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई तो देश व प्रदेश में महिलाओं से हो रहे अपराध पर नजर डाली गई। देश व प्रदेश के थानों से जारी होने वाली प्रेस नोटों पर गौर करें तो पुलिस आरोपियों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आती है, लेकिन कड़वा सच यही है कि पुलिस अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है।
देश की राजधानी दिल्ली हो या फिर अन्य राज्यों में कहीं महिलाएं बाइक सवार लुटेरों का शिकार हुई तो कहीं मनचलों ने फोन कॉल व एसएमएस उनका जीना दुश्वार किया। महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं भी हुई और विरोध करने पर वहशियों ने उनकी जान भी ले ली। दिल्ली में चलती बस में यूपी की युवती से गैंगरेप, राजधानी लखनऊ में भी वहशियों ने कई बेटियों को मौत की नींद सुला दिया, इसके अलावा कई जिलों में रक्षक ही भक्षक बन उभरे, यही नहीं देश व प्रदेश में हुईं कई ऐसी सनसनीखेज वारदातें हुई कई उसे सुनकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कोलकाता में पोस्टग्रेजुएट जूनियर महिला डॉक्टर से रेप के बाद हुई उसकी हत्या से एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More