रक्षाबंधन पर करें इन 10 में से कोई एक काम, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

  • ये खास दिन पर अपनाएं ये खास उपाय और जीवन भर के लिए हो जाइये सुखी

डॉ. उमाशंकर मिश्र

लखनऊ। यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म करना चाहते हैं तो अपनाएं ये ज्योतिष शास्त्र के आसान उपाय।

व्यापार वृद्धि के लिए

रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से  बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।

शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो

रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं। इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

दरिद्रता दूर करने के लिए

कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।

रक्षाबंधन के पर्व पर ये छह स्नान किया तो जीवन में नहीं रह जाएगी कोई कमी

पैसा वापस न मिल रहा हो तो

किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।

बीमार रहते हों तो

यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

जीवन में चल रहे समस्याओं को दूर करने के लिए भाई-बहन रक्षाबंधन के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

व्यापार में सफलता न मिल रही हो तो

यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी सुनसान स्थान पर गाड़ दें।

ऋण मुक्ति के लिए

रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें। कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

धन-समृद्धि के लिए

अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

रक्षाबंधन पर्व आजः इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग

आर्थिक काम में असफलता मिल रही हो तो

सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें – हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।

कार्य सिद्धि के लिए

रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।

दो राशियों को छोड़कर आज सभी को मिल रहा है सितारों का साथ, जानें किसे रहना है सावधान

Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More
homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More