सख्ती: सड़क पर फर्राटा भर स्टंट किया तो जाएंगे जेल

  • दुस्साहस पड़ेगा महंगा, वाहन होगी सीज
  • स्टेशन अफसर पर गिर सकती है गाज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सड़क पर फर्राटा भरकर वाहन दौड़ाना महंगा पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर न सिर्फ वाहन सीज हो सकती है बल्कि जेल भी जाना पड़ सकता है। डीजीपी ने इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अधीक्षक व कमिश्नरेट पुलिस को निर्देश दिए हैं। लापरवाही सामने आने पर संबंधित थानों के स्टेशन अफसर के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
सूबे के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने निर्देश दिया है कि सड़क पर फर्राटा भरकर वाहन दौड़ाने वाले मनचलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। सड़क पर तेज़ रफ़्तार और साइलेंसर से आवाज कर दौड़ाने वाले लोगों पर कार्रवाई हो और इसकी जिम्मेदारी डीएसपी व संबंधित थाने के स्टेशन अफसर को सौंपी जाए।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर

वहीं पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर फर्राटा भरकर चलाने वाले मनचलों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में सड़क पर फर्राटा भरकर वाहन दौड़ाने वाले लोगों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई करें, यह भी कहा कि न मानने पर इसकी जानकारी स्टेशन अफसर को दें।

इसके बावजूद जिस थाना क्षेत्र में सड़क पर फर्राटा भरकर मनचलों द्वारा स्टंट किया तो संबंधित थानों के स्टेशन अफसर जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा डीजीपी प्रशांत कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदार अफसरों एवं थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More