शर्मनाक: हुड़दंगियों का आतंक

  • चिल्लाती रही लड़की हुड़दंग मचाते रहे हुड़दंगी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद यूपी में शोहदों और हुड़दंगियों का आतंक थम नहीं रहा है। बुधवार को दोपहर में मूसलाधार बारिश हो रही थी और चारों ओर जलभराव था इसी दौरान एक युवक और युवती बाइक पर सवार होकर निकले की इसी दौरान कुछ हुड़दंगियों ने लड़की के साथ छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ करने के साथ उनके ऊपर पानी फेंकते हुए बाइक को गिरा दिया।
यह घटना की सुनसान जगह की नहीं बल्कि पॉश इलाके गोमतीनगर क्षेत्र की है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द हुड़दंगियों को दबोचने के लिए निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि हुड़दंगियों ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की। बाइक से जा रही युवती पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। यही नहीं एक बेखौफ हुड़दंगी ने लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया। इतना ही नहीं बाइक को पानी में गिरा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई ‌।

भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर भी रहेगी पैनी नजर : DGP

वहीं बारिश के बीच अंबेडकर पार्क के सामने हुड़दंग का माहौल देखने को मिला। सड़क पर पानी भर जाने के बाद वहां से निकल रही लड़कियों पर हुड़दंगियों ने पानी फेंकना शुरू कर दिया। इतनी ही नहीं कई लोगों के बाइक और स्कूटी को भी पानी में गिरा दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जिसमें एक युवक के साथ बाइक पर जा रही लड़की पर हुड़दंगियों ने पानी फेंका। वहीं एक हुड़दंगी ने बाइक सवार लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया और बाइक से पानी में गिरा दिया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हुड़दंगियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले में लापरवाही मिली तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More