मासिक कालाष्टमी आज, जानें महत्व, कथा और विधि

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

कालाष्टमी के दिन कालभैरव देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्ति हेतु व्रत उपवास भी रख जाता है। तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधक कालाष्टमी की रात्रि में अनुष्ठान करते हैं। इसमें कठिन भक्ति कर काल भैरव देव को प्रसन्न करते हैं। उनकी कृपा से साधक को विशेष कार्य में यथाशीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है।

हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार, सावन माह में कालाष्टमी 28 जुलाई को है। कालाष्टमी के दिन काल भैरव देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक व्रत उपवास भी रखते हैं। तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधक कालाष्टमी की रात्रि में अनुष्ठान करते हैं। इसमें कठिन भक्ति कर काल भैरव देव को प्रसन्न करते हैं। उनकी कृपा से साधक को सिद्धि प्राप्त होती है। कालाष्टमी तिथि पर विधि पूर्वक काल भैरव देव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

कालाष्टमी की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार की बात है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश इन तीनों में श्रेष्ठता की लड़ाई चली। इस बात पर बहस बढ़ गई, तो सभी देवताओं को बुलाकर बैठक की गई। सबसे यही पूछा गया कि श्रेष्ठ कौन है? सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उत्तर खोजा लेकिन उस बात का समर्थन शिवजी और विष्णु ने तो किया, परंतु ब्रह्माजी ने शिवजी को अपशब्द कह दिए। इस बात पर शिवजी को क्रोध आ गया और शिवजी ने अपना अपमान समझा।

शिवजी ने उस क्रोध में अपने रूप से भैरव को जन्म दिया। इस भैरव अवतार का वाहन काला कुत्ता है। इनके एक हाथ में छड़ी है। इस अवतार को ‘महाकालेश्वर’ के नाम से भी जाना जाता है इसलिए ही इन्हें दंडाधिपति कहा गया है। शिवजी के इस रूप को देखकर सभी देवता घबरा गए। भैरव ने क्रोध में ब्रह्माजी के पांच मुखों में से एक मुख को काट दिया, तब से ब्रह्माजी के पास चार मुख ही हैं। इस प्रकार ब्रह्माजी के सिर को काटने के कारण भैरवजी पर ब्रह्महत्या का पाप आ गया। ब्रह्माजी ने भैरव बाबा से माफी मांगी तब जाकर शिवजी अपने असली रूप में आए। भैरव बाबा को उनके पापों के कारण दंड मिला इसीलिए भैरव को कई दिनों तक भिखारी की तरह रहना पड़ा। इस प्रकार कई वर्षों बाद वाराणसी में इनका दंड समाप्त होता है। इसका एक नाम ‘दंडपाणी’ पड़ा था।

ब्रह्महत्या का पाप वाराणसी में खत्म होने के कारण इन्हें दंडपाणि कहा गया। इन्हें दंडाधिपति के नाम से भी पुकारा जाता है।

महत्व

अघोरी समाज के लोग धूमधाम से कालाष्टमी का पर्व मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव और भैरव देव के मंदिरों को सजाया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर आते हैं। काल भैरव देव की पूजा-उपासना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-आराधना की जाती हैं। साथ ही महाभस्म आरती की जाती है।

पूजा विधि

कालाष्टमी के दिन ब्रह्म बेला में उठकर भगवान शिव को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। अब आचमन कर व्रत संकल्प लें। तदोउपरांत, सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। अब पंचोपचार कर काल भैरव देव की पूजा पंचामृत,दूध, दही, बिल्व पत्र, धतूरा, फल, फूल, धूप-दीप आदि से करें। इस समय शिव चालीसा और भैरव कवच का पाठ और मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में आरती-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना करें। दिन भर उपवास रखें। संध्याकाल में पुनः विधि विधान से पूजा आरती कर फलाहार करें। अगले दिन पूजा पाठ संपन्न कर व्रत खोलें।

 

homeslider Religion

आज मनाई जा रही है शिव दमनक चतुर्दशी, जानें महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली शिव दमनक चतुर्दशी (दमनकोत्सव) आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व भगवान शिव (और कुछ परंपराओं में विष्णु) को समर्पित है, जिसमें ‘दमनक’ (दौना) नामक सुगंधित पौधे के पत्ते और पुष्प अर्पित किए जाते हैं। यह […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती: अहिंसा, सत्य और करुणा का अमर संदेश

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पावन पर्व जैन परंपरा की उस आध्यात्मिक धारा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव से मानी जाती है। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जन्मे महावीर स्वामी शांति, अहिंसा […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ/देशभर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और अहिंसा, सत्य व करुणा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। इस दिन भक्त प्रार्थना, […]

Read More