बंथरा के बाद अब मड़ियांव में नाई की दुकान में युवक की चाकू मारकर हत्या

  • घटना को अंजाम देकर कातिल फरार
  • इलाके में फैली सनसनी पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों बंथरा गांव में एक युवक की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज स्थित मिल्लत नगर में शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने नाई की दुकान में घुसकर 23 वर्षीय अबू अमाम उर्फ उसामा की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीने व गर्दन पर चाकू लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीसीपी उत्तरी ने जांच-पड़ताल के कातिलों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर…

मड़ियांव के फैजुल्लागंज स्थित मिल्लत नगर निवासी अबरार अहमद परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि अबरार का 23 वर्षीय बेटा अबू अमामा उर्फ उसामा शनिवार को नाई की दुकान था कि इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश दुकान में धावा बोल दिया। जब तक उसामा कुछ समझ पाता कि बेखौफ बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया और मौके से भाग निकले। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक कातिलों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। वहीं बदमाशों ने उसामा की जान क्यों ली इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More