बांग्लादेश में हिंसा जारी, स्वदेश लौटे 4500 से अधिक भारतीय छात्र

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं।
इसके साथ ही विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा और हवाई अड्डों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव के एक छात्र भी बांग्लादेश से भारत पहुंचे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा उच्चायोग भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ान सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के नागरिक विमानन प्राधिकरणों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ समन्वय कर रहा है। भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शेष भारतीय छात्रों और अन्य भारतीयों के साथ संपर्क में है।
मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश के विभिन्न शहरों में स्थित भारतीय उच्चायोग और सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शेष छात्रों और भारतीय नागरिकों के साथ उनके कल्याण और सहायता के लिए नियमित संपर्क में हैं। बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 15 हजार है, जिनमें 8,500 छात्र शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की किसी भी जरूरत के लिए आपातकालीन संपर्क नंबरों की सूची भी जारी की है। इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों और छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें देश में बढ़ती अशांति की वजह से गैर जरूरी यात्रा से बचने और अपने घरों से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी गई थी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More