विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाला बजट : डा दिनेश शर्मा

देश के युवाओं को भविष्य की चिन्ता से मुक्त करने का काम करेगा बजट

बजट भारत की सुनहरे भविष्य तस्वीर का दस्तावेज

देश की जनता के मन के अनुरूप है केन्द्रीय बजट

बजट में आत्मनिर्भरता के जरिए तीसरी बडी अर्थव्यवस्था बनने की राह

दिल्ली /लखनऊ। राज्यसभा सांसद तथा यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार के बजट को विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाला बजट बताया है। उनका कहना है कि यह बजट देश के युवाओं को भविष्य की चिन्ता से मुक्त करने का काम करेगा। देश के युवा को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि अब केन्द्र सरकार ने उनके सुनहरे भविष्य के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं कर दी है। युवाओं को देश की प्रतिष्ठित पांच सौ कम्पनियों में प्रशिक्षण की पहल उन्हे व्यवहारिक ज्ञान से लैस करेगी और अधिक काबिल युवा राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान कर सकेंगे। इस दौरान युवाओं को भत्ता भी मिलेगा। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार की 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड की राशि रखी गई है।
डा शर्मा ने केन्द्र सरकार के बजट को सही मायने में देश की जनता के मन का बजट बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।यह बजट भारत के सुनहरे भविष्य तस्वीर का दस्तावेज है। देश के समग्र विकास के लिए हर पहलू का बारीक अध्ययन करने के बाद ही बजट आवंटन किए गए हैं। आत्मनिर्भरता के जरिए विकास के पायदान चढते हुए तीसरी बडी अर्थव्यवस्था तक जाने की राह तय की गई है। आम आदमी को टैक्स में राहत की बडी पहल करते हुए स्टैंडर्ड डिडक्शन को पचास हजार से बढाकर 75 हजार कर दिया गया है। कैंसर की दवाओं पर कस्टम डयूटी कम करके इस बीमारी से पडने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का प्रयास हुआ है।

उनका कहना था कि बजट में महिला और किसानों के लिए भी विशेष प्राविधान किए गए हैं। खेती किसानी को और लाभदायक बनाना सरकार के एजेन्डे में साफ दिख रहा है । कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड के बजट का प्राविधान करने के साथ ही उत्पादकता में वृद्धि आरै जलवायु अनुकूल फसलों के विकास पर जोर दिया जाएगा। आने वाले समय में 1 करोड किसानों को प्राकृतिक खेती से जोडना देश के लोगों को स्वस्थ बनाने की दिशा में बडा कदम हैं।
बजट में महिलाओं के विकास से जुडी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड रुपए का प्राविधान किया गया है। देश के एक करोड लोगों को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली का इतजाम भी किया गया है।
मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र को रफ्तार देकर प्रगति को बढाने का खाका खीचा गया है। अब भारत में मोबाइल फोन सस्ते हो जाएंगे। मुद्रा लोन की सीमा को दस लाख से बढाकर बीस लाख कर दिया गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ ही आम आदमी की आवश्यकताओं को पूरा करने पर भी फोकस है। गरीब के सिर पर छत के सपने को पूरा करने के लिए 3 करोड आवास और बनाए जाएंगे

Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More
Business Economy homeslider

कच्चे तेल की कीमतों पर काबू की कोशिश: IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारने की तैयारी

वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने जानकारी दी कि International Energy Agency (IEA) ने दुनिया भर के राष्ट्रीय पेट्रोलियम भंडार से करीब 400 मिलियन यानी लगभग 40 करोड़ बैरल […]

Read More
Business Economy homeslider

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, महानगरों में इतना है आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के वायदा भाव कमजोर दिखाई दिए। […]

Read More