हादसों का सबब बन रही पुलिस की लापरवाही

  • आगरा एक्सप्रेस वे, कानपुर रोड, शहीद पथ, किसान पथ, सुल्तानपुर रोड, रिंग रोड व अयोध्या रोड बने एक्सीडेंट प्वाइंट
  • इन मार्गों पर बढ़ रहा है सड़क दुघर्टना का आंकड़ा
  • संबंधित विभाग बेखबर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे अयोध्या रोड स्थित बीबीडी के सामने तेज़ रफ़्तार से जा रहा मौरंग लदा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया, जिससे उसमें सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इससे पहले भी आगरा एक्सप्रेस वे से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों पर अनियंत्रित वाहनों के चलते कई लोगों की जानें गईं।
ऐसी खबरें हर दूसरे तीसरे दिन सुर्खियां बन रही हैं।
इनमें अधिकतर हादसे मौरंग लदे ट्रकों या फिर डग्गामार वाहनों से हो रहे हैं।
सिलसिलेवार तरीके से हो दर्दनाक हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दखल देना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके संबंधित विभाग व पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटती नजर आई। नतीजतन इन मार्गों पर आज भी मौरंग लदे ट्रकों एवं डग्गामार वाहनों का आतंक थम नहीं रहा।

गौर करें तो जिस तरह से अयोध्या रोड स्थित बीबीडी क्षेत्र में अनियंत्रित मौरंग लदा ट्रक ने घटना को अंजाम दिया, इससे साफ है कि स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में जरूर है।
यूं तो जब भी किसी नए पुलिस अफसर या फिर परिवहन विभाग के अधिकारी की तैनाती होती है तो उनकी पहली प्राथमिकता यातायात व्यवस्था से लेकर बेलगाम चलाने वाले चालकों पर निगरानी।
कुछ दिनों तक व्यवस्थाएं ठीक-ठाक चलती है, लेकिन कड़वा सच यही है उसके बाद पूरी कवायद फाइलों में दफन हो कर रह जाती है।
पुलिस प्रशासन या फिर परिवहन विभाग के आलाधिकारी भले ही सड़क दुघर्टनाएं रोकने के तरह-तरह के दावे कर रहे हों, लेकिन अयोध्या रोड स्थित बीबीडी क्षेत्र में जिस तरह से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत से पूरे अमले के दावों की पोल खुल गई।
फिलहाल यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी सड़क पर दौड़ रहे मौरंग लदे ट्रक व डग्गामार वाहनों ने कईयों की जान ले चुके हैं।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More