प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गए कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह

नया लुक से नन्हे खान

देवरिया 19 जुलाई। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज कीर्ति चक्र विजेता अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह डाके पैतृक गांव बरडीहा दलपत में उनके प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने कहा कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का जीवन चरित्र युवाओं को राष्ट्र के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान करने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता को नमन किया एवं शहीद के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार रवि प्रताप सिंह को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत बरडीहा दलपत पीएचसी में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया।

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर स्थित सैन्य कैम्प में लगी आग से साथी जवानो को बचाने के दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को उनके अदम्य शौर्य एवं वीरता के लिए हाल हीं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कीर्ति चक्र(मरणोपरान्त) से सम्मानित किया था। कर्नल सुधाकर त्यागी, कर्नल एपी पांडेय, ओमप्रकाश सिंह सहित विभिन्न लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो,शहीद के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा शुमनअर्पित करती राज्य मंत्री व डीएम देवरिया

homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More