आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एण्टी करप्शन टीम ने पकड़ा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने अचानक छापेमारी कर आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम परसौना जनपद सिद्धार्थनगर के अनुसार सम्प्रति वॉर्ड ब्वॉय (भृत्य), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नरकटहा के स्पष्टीकरण के आधार पर जांच का निस्तारण कराने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

आरोपी चित्रांश रंजन श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक जो क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात है उसे जल निगम कार्यालय के पास गोरखपुर रोड पर एण्टी करप्शन गोरखपुर टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना कोतवाली महराजगंज में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है

 

homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More