भीरा पुलिस ने प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट के खिलाफ़ अभियान चलाकर की बड़ी कार्रवाई

15 प्रेशर हॉर्न व दो लाइटों को निकलवाकर वसूला ₹82,500 जुर्माना

लखीमपुर-खीरी

जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भीरा थाना पुलिस ने सघन अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों से 15 हॉर्न व 2 लाइटों को निकलवाकर बड़ी संख्या में जुर्माना वसूल किया है। जिसको देखकर प्रेशर हॉर्न बांधकर चलने वाले वाहन स्वामियों में अफ़रातफ़री का माहौल बना हुआ है।

जनपद के भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट लगे वाहनों के खिलाफ बीती रात सघन अभियान चलाकर आठ वाहनों से 15 प्रेशर हॉर्न व दो लाइटों को निकलवाकर ₹82,500 जुर्माना वसूला है। जिसको देखकर क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों में खलभली मच गई। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट लगे वाहनों के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी गई है,बीती रात आठ वाहनों से 15 हॉर्न व 2 लाइट को निकलवाकर विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला गया है। यह अभियान तबतक चलता रहेगा,जब तक प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट लगे अंतिम वाहन पर कार्रवाई न हो जाये। फिलहाल कुछ भी हो अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न व लाइट लगे वाहन स्वामियों में अफ़रातफ़री का माहौल बना हुआ है।

कृषक उत्पादक सेल गठित करेगी योगी सरकार, मिशन मोड में चलाएगी अभियान

 

Analysis homeslider International

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

नेपाल दक्षिण एशिया का एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने पिछले तीन दशकों में राजनीतिक परिवर्तन के अनेक उथल-पुथल भरे दौर देखे हैं। राजशाही से गणतंत्र तक की यात्रा, माओवादी जनयुद्ध से लेकर बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना तक का संघर्ष, और फिर संविधान निर्माण के बाद संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना, इन सबके बीच नेपाल की […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिन्दुत्व की लहर ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ऐसी मजबूत नींव दे दी है कि विपक्षी दल अब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों के मुकाबले अभेद्य किले की तरह खड़ी नजर आ रही […]

Read More