‘स्कंदा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में मनाइए जबर्दस्त एक्शन का जश्न, आज ज़ी सिनेमा पर

 

जब पर्दे पर जबर्दस्त एक्शन और रोमांच का जादू चलता है तो दर्शकों को मिलता है ढेर सारा यादगार मनोरंजन! और फिल्म ‘स्कंदा’ इसी बात की एक सटीक मिसाल है। तो आप भी जबर्दस्त एक्शन, झूमने लायक डांस, दमदार परफॉर्मेंस और रोमांच से भरी कहानी का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएगी क्योंकि ज़ी सिनेमा ने मास एक्शन एंटरटेनर ‘स्कंदा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का ऐलान कर दिया है जिसमें जोश से भरे सितारे राम पोथीनेनी प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म रविवार 16 जून को रात 8 बजे दिखाई जाएगी।

जाने-माने फिल्मकार बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनी यह फिल्म भव्यता से भरपूर है। अकानंद, सिम्हा, लेजेंड और सर्राइनोडू जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के लिए जाने जाने वाले श्रीनू अपनी भव्य एक्शन एंटरटेनर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। यह फिल्म भी इस परंपरा की अगली कड़ी है, जो भव्य पैमाने पर दर्शकों को एक जबर्दस्त अनुभव कराती है। जाने-पहचाने से किरदारों के साथ यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आती है।

‘स्कंदा’ में श्रीलीला और राम पोथिनेनी जैसे शानदार सितारों के साथ एक आकर्षक सपोर्टिंग कास्ट भी है, जिनमें साई मांजरेकर, प्रिंस सेसिल, पृथ्वीराज और अन्य जाने-माने कलाकार शामिल हैं।

मास्क टीवी ने खरीदे मलयालम में बनी चार बड़ी फिल्मों के राइट्स, जल्द होंगी रीलिज

 

इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले राम पोथिनेनी ने इस बात को लेकर उत्साह जताया है कि यह फिल्म अपने टेलीविजन प्रीमियर के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा, “भारत में सिनेमा का एकमात्र मकसद है परिवारों का मनोरंजन करना और उन्हें एक बढ़िया वक्त देना। इस फिल्म के साथ हम भी कुछ ऐसा करना चाहते थे जो एक ही समय पर दर्शकों का मनोरंजन भी करें और उन्हें रोमांच से भी भर दे। ‘स्कंदा’ में दमदार एक्शन और ड्रामा है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि अब यह फिल्म दर्शकों के घरों में उनका मनोरंजन करेगी और इसके लिए ज़ी सिनेमा का शुक्रिया!”

श्रीलीला ने कहा, “इस फिल्म में दो दिग्गजों के साथ काम करना किसी शानदार अनुभव से कम नहीं था। इस फिल्म में सभी के लिए कुछ ना कुछ है, चाहे वो एक्शन हो, डांस हो, इमोशंस, रोमांच या फिर बदले की भावना, इसमें सबकुछ है! मैं ज़ी सिनेमा पर इसके प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हमारी कड़ी मेहनत पर मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

देखिए ‘स्कंदा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार 16 जून को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More