मप्र के टीकमगढ़ की प्यास बुझाने आगे आया यूपी, सीएम योगी ने सहर्ष स्वीकार किया अनुरोध

  • मप्र के टीकमगढ़ की प्यास बुझाने आगे आया यूपी, सीएम योगी ने सहर्ष स्वीकार किया अनुरोध
  • – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्र लिखकर सीएम योगी से किया था अनुरोध
  • – अधिकारियों को सीएम योगी का आदेश, जमरार बांध से 0.72 एमसीएम जल टीकमगढ़ को दिया जा

लखनऊ, 13 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए एमपी के टीकमगढ़ को पीने के पानी की सप्लाई का आदेश अधिकारियों को दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर टीकमगढ़ में उत्पन्न जल संकट को दूर करने की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार को सीएम योगी ने जमरार बांध से जलापूर्ति करने का आदेश दे दिया है।

बिजनौर जेल अधीक्षक पर कार्यवाही करने से बच रहा शासन!

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजे गए उत्तर में सीएम योगी ने कहा है कि जामनी बांध वर्ष 1973 में निर्मित हुआ था और भौराट बांध वर्तमान में निर्माणाधीन है। अतः इन इन दोनों बांधों के कारण जामनी नदी के माध्यम से जाने वाला पानी अवरोध नहीं हुआ है। वर्तमान में टीकमगढ़ स्थित बरीघाट स्टॉपडैम की जल भंडारण क्षमता मात्र 1 एमसीएम होने के कारण वहां पर संभवत पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसे में टीकमगढ़ में जल संकट और व्यापक जनहित में वहां के निवासियों के पेयजल संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष जून 2024 में जमरार बांध से 0.72 एमसीएम जल टीकमगढ़ शहर के पेयजल के के लिए देने का फैसला किया गया है, इसको लेकर राज्य सरकार स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More