बड़े पैमाने पर पेंशन घोटाले के आरोपी समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज शंकर लाल पर गिरी गाज,सेवा समाप्ति का नोटिस

बड़े पैमाने पर पेंशन घोटाले के आरोपी समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज शंकर लाल पर गिरी गाज,सेवा समाप्ति का नोटिस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे जनपद में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की आज्ञा से जारी हुआ है।

बता दें कि महराजगंज जनपद में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल पेंशन घोटाले में आरोपी है। यह घोटाला 65 लाख रुपये का हुआ था।

समाज कल्याण अधिकारी के ऊपर रिकवरी का भी आदेश जारी किया गया है। यह घोटाला औरैया जनपद में तैनाती के दौरान किया गया था। अब नोटिस जारी कर के 15 जून तक इनकी सेवा समाप्ति का अंतिम तिथि घोषित कर दिया गया है।

औरैया पुलिस कर चुकी है छापेमारी

पेंशन घोटाले के आरोपी जनपद के समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल के आवास पर कई बार औरैया जनपद की पुलिस छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान यह फरार हो चुके थे।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिन्दुत्व की लहर ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ऐसी मजबूत नींव दे दी है कि विपक्षी दल अब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों के मुकाबले अभेद्य किले की तरह खड़ी नजर आ रही […]

Read More
Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More