हारा हूं लेकिन आपके वोट का कर्ज चुकाना है,विरेंद्र चौधरी

हारा हूं लेकिन आपके वोट का कर्ज चुकाना है,विरेंद्र चौधरी

महराजगंज। इंडी गठबंधन के धन्यवाद यात्रा के दूसरे चरण में लोकसभा उम्मीदवार रहे कांग्रेस विधायक विरेंद्र चौधरी ने नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के पोखरभिंडा,महेशपुर,चकदह,खैरहवा दूबे और लाइन पैसिया में लोगों से मिलकर चुनाव में दिए गए भारी समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। कहा कि आपके भारी समर्थन के बावजूद हार गया लेकिन आप के वोट का कर्ज चुकाना है।

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

उन्होंने कहा कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में आप सभी का ऐसे ऐतिहासिक समर्थन से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बहुत खुश हैं।दिल्ली के हमारे नेता ने भी आप सभी का आभार प्रकट किया है। आपका मिला यह समर्थन निश्चय ही भविष्य में यहां कांग्रेस को मजबूती देगी। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र से मैं करीब ढाई हजार वोटों से ही पीछे रह गया। मैं हारा हूं लेकिन हारकर घर बैठने वाला नहीं हूं। मैं आपके बीच सदैव मौजूद रहूंगा। आपकी सेवा ही मेरा मिशन है। मैं संसदीय क्षेत्र के पांचों विधान सभा क्षेत्र मुख्यालयों पर सप्ताह वार उपस्थित रहने का कार्यक्रम बना रहा हूं। आपके करीब रहकर आपकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखूंगा।
इस अवसर पर राजन शुक्ला, उमाशंकर यादव , जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी , पीसीसी सदस्य एडवोकेट विजय सिंह , विधानसभा प्रत्याशी रहे सदामोहन उपाध्याय , रंजीत चौधरी, शौकत मास्टर , ओमप्रकाश मौर्या, सुनकाहे नेता , ओमप्रकाश, सहानी, निसार , बैतुल्लाह , सुमेर मौर्य , ओमप्रकाश अग्रहरी, राजेंद्र यादव , डा. पलटन आदि मौजूद रहे।

Analysis homeslider International

होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि युद्ध के मैदान में जब बंदूकें खामोश होने लगती हैं, तब झूठ के नगाड़े सबसे जोर से बजते हैं। आज फारस की खाड़ी के तपते पानी में जो कुछ घट रहा है, वह किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं है, लेकिन इस पटकथा का अंत वैसा नहीं […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More