कुशल नहीं राहुल लड़ रहे चुनाव, यह मानकर जी जान से जुट जांय कांग्रेस जन : अविनाश पांडेय

मोहम्मद

सिद्धार्थनगर।  डुमरियागंज संसदीय सीट से इंडिया एलायंस उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक कर व्यापक रणनीति पर विचार विमर्श किया।

जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक की सदारत यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने की। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल भी मौजूद थे। जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेजनों के साथ हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि गठबंधन की कामयाबी तभी है जब गठबंधन के सहयोगी दल अपने अपने समर्थक वोटों को समर्थक दल के उम्मीदवार को दिलवा ले जांय। यूपी प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि इस बार चुनावी माहौल 2009 की तरह है जब कांग्रेस के चुनाव परिणाम से बड़े बड़े विश्लेषक चौंके थे। माहौल पूरी तरह गठबंधन मय है। अब तक जो पांच फेस के चुनाव हुए हैं वही भाजपा की पूरी तरह हार के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा कहीं है नहीं,बस मोदी ही मोदी हैं। चुनाव परिणामों के संकेत से मोदी की बौखलाहट जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार साथ है,हमें वोट के दिन तक उसे बनाए रखना है। उन्होंने कांग्रेस जनों से कहा ,कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। डुमरियागंज में कुशल तिवारी नहीं राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं,इसे ध्यान में रखकर कांग्रेस के लोग सपा उम्मीदवार का साथ दें।

बैठक में अपनी राय रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल ने कहा कि पड़ोसी लोकसभा क्षेत्र महराजगंज में गठबंधन से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहां का आलम यह है कि हमारी सहयोगी पार्टी सपा का एक एक कार्यकर्ता तन मन से कांग्रेस उम्मीदवार के साथ लगा हुआ है। सारे पदाधिकारी जी जान से जुटे हैं,उसी तरह डुमरियागंज में कांग्रेस जनों को सपा उम्मीदवार की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने अपने शीर्ष नेताओं को भरोसा दिया कि यहां के कांग्रेस जन डुमरिया गंज की सीट जिताकर राहुल गांधी को समर्पित करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा लोगों में कांग्रेस की पांच गारंटी की खूब चर्चा है। लोग उस पर बहस कर रहे हैं,विश्वास कर रहे हैं। बैठक में मौजूद पूर्व सांसद मो.मुकीम और प्रदेश सचिव खुर्शेद आलम ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हम जरूर जीतेंगे ।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More