‘अपनी काशी’ में 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, अनेकता में एकता का दिखेगा संगम

  • मंगलवार को प्रधानमंत्री संग मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • प्रधानमंत्री ने प्रकट की थी नारी शक्ति से संवाद की इच्छा
  • नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में दिखेगा लघु भारत का स्वरूप
  • संचालन, व्यवस्था से लेकर संपूर्ण दायित्व मातृशक्ति के कंधे पर

वाराणसी। मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं के प्रति आभार जताने के लिए इनसे मिलने की इच्छा जताई थी। इसे पूरा करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री ‘अपनी काशी’ में लगभग 25 हज़ार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शाम को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृशक्ति ही संभालेंगी। प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में विशेष काम कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की खास महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में लघु भारत का स्वरूप भी देखने को मिलेगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही दिखेंगी। पीएम दो दिवादीय यात्रा पर 21 मई को काशी पहुंचेंगे व 22 मई की सुबह रवाना होंगे।

पूरे भारत में जाएगा नारी शक्ति का संदेश

वाराणसी में यह अलग तरह का कार्यक्रम हो रहा है। इसके जरिए शिव की काशी से नारी शक्ति का संदेश पूरे भारत में जाएगा। इसमें सभी दायित्व मातृशक्ति के कंधे पर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25,000 से अधिक महिलाओं से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद एक सप्ताह के अंतराल में अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आ रहे हैं। यह कार्यक्रम खुद प्रधानमंत्री के नारी शक्ति से संवाद करने की इच्छा प्रकट पर आयोजित किया जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

अनेकता में एकता का दिखेगा संगम

नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने, मंच संचालन, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृ शक्ति के कंधे पर ही है। पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा। मराठी, बंगाली, दक्षिण भारतीय आदि प्रांत की वाराणसी में रहने वाली महिलाएं अपने अलग-अलग परिधान में दिखेंगी। इनमें डॉक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी समेत सभी वर्ग की महिलाएं भी शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोकसभा प्रभारी अर्चना मिश्रा एवं मीना चौबे, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह,  निर्मला सिंह पटेल, महामंत्री प्रज्ञा पांडेय समेत पूरी टीम कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More