महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है।

  1. महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति की स्थिति का भान किया जाता है।
  2. चौथे भाव से गर्भधारण क्षमता, सुख-दु:ख, समाज में मान- अपमान आदि का फलित निकाला जाता है।
  3. चंद्र महिलाओं के मन पर अधिक प्रभाव डालता है अत: विषदोषयुक्त चंद्र (शनि चंद्र की युति आदि) क्षीणबल होकर पाप पीड़ित हो तो उक्त महिला को अपमानित होना पड़ता है और यह संतान पैदा करने की क्षमता को भी नष्ट करता है।
  4. चंद्र के बाद मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है जो मासिक धर्म का कारक होता है। इसकी अशुभ स्थिति से मासिक धर्म में अनियमितता रहती है और ऑपरेशन होते हैं।
  5. चंद्र, मंगल के बाद शुक्र का प्रभाव अधिक होता है। शुक्र संयम, सुख, प्रेम संबंध, यौन रोग तथा अन्य सुखोपयोग का कारक होता है। हालांकि कुछ विद्वानों के अनुसार पुरुष की कुंडली में शुक्र और महिला की कुंडली में गुरु का अधिक महत्व होता है। जिस स्‍त्री जातक की कुंडली में बृहस्‍पति शुभ स्‍थान और शुभ प्रभाव में होता है, उसे सामाजिक मान प्रतिष्‍ठा और सांसारिक सुख सहजता से मिलते हैं।

उपाय :

महिला अपने गुरु को बलवान रखती है तो निम्नलिखित उपाय की अधिक आवश्यकता नहीं होती। अत: चन्द्र, मंगल, शुक्र स्त्री के जीवन को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। ऐसे में महिलाओं को उक्त ग्रहों के उपाय हेतु चांदी पहना चाहिए, एकादशी या प्रदोश का व्रत रखना चाहिए, आंखों में काला सुरमा लगाना चाहिए और मंगल के उपाय करना चाहिए। शुक्र के उपाय हेतु खुद को और घर को साफ सुथरा रखते हुए शुक्रवार का व्रत करना और दही से स्नान करना चाहिए। इसके अलावा मेष, सिंह व धनु लग्न वाली स्त्री का विवाह यदि कर्क, वृश्चिक, मीन के पुरुष से हो जाए तो साथ रहना अत्यंति ही कठिन हो जाता है एवं अन्य योग अशुभ हो तो अलगाव निश्चित है।

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

आज मनाई जा रही है शिव दमनक चतुर्दशी, जानें महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली शिव दमनक चतुर्दशी (दमनकोत्सव) आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व भगवान शिव (और कुछ परंपराओं में विष्णु) को समर्पित है, जिसमें ‘दमनक’ (दौना) नामक सुगंधित पौधे के पत्ते और पुष्प अर्पित किए जाते हैं। यह […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती: अहिंसा, सत्य और करुणा का अमर संदेश

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पावन पर्व जैन परंपरा की उस आध्यात्मिक धारा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव से मानी जाती है। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जन्मे महावीर स्वामी शांति, अहिंसा […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ/देशभर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और अहिंसा, सत्य व करुणा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। इस दिन भक्त प्रार्थना, […]

Read More