गोल्डन कार्डधारक का सरकार से नहीं रहा कोई लेना-देना : जनसंघर्ष मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं GMVN के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश कार्मिक गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में गोल्डन कार्ड नामक कागज का टुकड़ा लेकर अस्पताल दर अस्पताल की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसको इस कार्ड से कैशलेस सुविधा नहीं मिल पाती, जिस कारण कार्मिक के परिजन इलाज कराने के लिए पैसों की व्यवस्था में ही सारा समय निकाल देते हैं, जिससे कई बार मरीज की जान पर बन आती है अगर मरीज कार्मिक पैसों की व्यवस्था कर इलाज कराने में सफल हो जाता है तो पैसों/बिलों की प्रतिपूर्ति कराने के चक्कर में कई माह लग जाते हैं, जोकि अपने आप में बहुत ही दुष्कर कार्य है स्वास्थ्य मंत्री अपने संसाधन मजबूत करने में लगे हैं, लेकिन उनको इन कार्मिकों के स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है।

नेगी ने कहा कि आखिर सरकार इतनी लाचार और गैर जिम्मेदार क्यों है ! क्यों उसको कार्मिकों के जीवन की चिंता नहीं है! कार्मिक सरकार की गैर जिम्मेदारी का खामियाज़ा क्यों भुगते ! मोर्चा सरकार से मांग करता है कि कार्मिकों को गोल्डन से इलाज कराने को हर सूचीबद्ध अस्पताल में सुविधा हेतु धन की कमी आड़े न आने दे पत्रकार वार्ता में- जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी व पछवादून अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे।

Tehri Garhwal Road Accident
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
Uttarakhand
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More
Uttarakhand

टिहरी झील में जलवा: अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के तत्वावधान में टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का दूसरा दिन भी जोश और उत्साह से भरपूर रहा। देशभर से आई पुलिस टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल […]

Read More