विकसित भारत में युवाओं की अहम भूमिका: PM मोदी

New Delhi

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ना, समाज में एकता की भावना मजबूत करना और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने चिन्मय मिशन से भी आह्वान किया कि वह युवाओं को प्रेरित कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चिन्मय अमृत महोत्सव के तहत आयोजित वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद का उद्देश्य युवाओं को जागरूक बनाकर एक मजबूत और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण करना था। उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Shahjahanpur Rape Case: Swami Chinmayanand Hides behind Lesser Charges

स्वामी चिन्मयानंद

युवाओं को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ना जरूरी

PM मोदी ने कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा और क्षमताओं का उपयोग सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। युवा जब राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य बनाते हैं, तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने और आपसी एकता, सहयोग तथा राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने चिन्मय मिशन के युवा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि मिशन से जुड़े युवाओं ने करीब 300 दिनों में 40 हजार किलोमीटर की यात्रा की और एक लाख से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं को समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर देते हैं।

चिनमय मिशन - विकिपीडिया

2047 के विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा। इसी दौर में चिन्मय मिशन भी अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ेगा। ऐसे में देश और समाज के सामने एक विकसित, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत बनाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को शिक्षा, नवाचार, तकनीक और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

ये भी पढें

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय मूल्यों पर भी ध्यान

मोदी ने चिन्मय मिशन की ओर से संचालित सौ से अधिक शैक्षणिक संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए मातृभाषा में शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता बताई।

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और उज्जैन के महाकाल लोक जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में विदेशों से चोरी करके ले जाई गई 650 से अधिक प्राचीन मूर्तियां भारत वापस लाई गई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

अमिताभ बच्चन के बंगले को बम की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

पेरिस के उपनगर में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल, आरोपी गिरफ्तार

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

 

 

 

Spread the love

One thought on “विकसित भारत में युवाओं की अहम भूमिका: PM मोदी”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 10 हजार से ज्यादा ऐसी एंट्री मिली हैं, जिनमें जरूरी फॉर्म-8 भरे बिना ऑनलाइन बदलाव किए गए। मामले में दो अधिकारियों और संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा […]

Spread the love
Read More
Health National

अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस के दोबारा इस्तेमाल पर रोक, केंद्र सख्त

Single-use medical device: देश के अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस और डिस्पोजेबल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इस संबंध में आदेश जारी कर अस्पतालों को एक बार इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों को दोबारा […]

Spread the love
Read More