कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में

कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश

राकेश यादव निडर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। चर्चा है कि वाराणसी, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर जेल और मुख्यालय के एक अधिकारी तैनाती को लेकर सेटिंग गेटिंग करने ने जुटे हुए है। इस रण में कौन सफल होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा किंतु इसको लेकर अपनी अपनी तैनाती को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे है।

वर्तमान समय के राजधानी की जिला जेल में राजेंद्र कुमार जायसवाल (आरके जायसवाल) तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को आरके जायसवाल का रिटायरमेंट होना है। रिटायरमेंट के बाद नए अधीक्षक की तैनाती को लेकर जेल अधिकारियों में होड़ लगी हुई है। कोई विभागीय मंत्री तो कोई प्रमुख सचिव कारागार तो कोई नियुक्ति अनुभाग में सेटिंग करने में जुटा हुआ है। तैनाती किस अधीक्षक को मिलेगी यह अभी गर्त में है फिलहाल कई अधीक्षक तैनाती करवाने की सेटिंग गेटिंग की कश्मकश में लगे हुए हैं।

ये भी पढें

तलाक के बाद भी नहीं भूली पूर्व पति का रिश्ता, 76 वर्षीय महिला ने की दो हत्याएं

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ जिला जेल में तैनाती को लेकर वाराणसी जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, बाराबंकी के कुंदन कुमार, बिजनौर के राजेश कुमार सिंह, कानपुर नगर के राजेश कुमार पांडेय और कारागार मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर पटेल का नाम चर्चा में है। सूत्रों की माने तो बाराबंकी और वाराणसी अधीक्षक को तैनाती के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के एक कद्दावर नेता का संरक्षण प्राप्त बिजनौर के अधीक्षक को भी कम नहीं आंका जा रहा है क्योंकि अभी आठ माह पहले ही प्रोन्नति पाए अधीक्षक को कांसगंज जेल पर तैनात किया गया बीते स्थानांतरण सत्र में इन्हें कांसगंज से बिजनौर जेल पर तैनात किया गया है। लखनऊ जेल की कमान किस अधीक्षक को सौंपी जाएगी के सवाल पर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का कहना है किसी अच्छे ही अधीक्षक को तैनात किया जाएगा।

किसको मिलेगा कानपुर जेल परिक्षेत्र का प्रभार!

पुलिस विभाग के IPS प्रदीप गुप्ता वर्तमान समय में कानपुर जेल परिक्षेत्र का प्रभार संभाल रहे हैं। 31 अक्टूबर को IPS  प्रदीप गुप्ता भी सेवानिवृत हो रहे है। इनके सेवानिवृत होने के बाद कानपुर जेल परिक्षेत्र के प्रभार को लेकर सेटिंग का खेल चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि IPS सुभाष शाक्य (तैनाती मेरठ जेल परिक्षेत्र) और विभागीय DIG पीएन पांडे (तैनाती कारागार मुख्यालय और आगरा जेल परिक्षेत्र) में अतिरिक्त प्रभार को लेकर कश्मकश चल रही है। इस कश्मकश में बाजी कौन मारेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सूत्रों की माने तो विभागाध्यक्ष में पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर कारागार विभाग में एक आईपीएस तैनात किए जाने की मांग की है। वर्तमान समय में कारागार विभाग में चार आईपीएस और तीन विभागीय डीआईजी तैनात है। एक IPS  को छोड़ एक एक विभागीय डीआईजी को दो दो प्रभार सौंप रखे गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

ऋतिक रोशन ने की आनंद कुमार के ‘सुपर इनफिनिटी’ की तारीफ

दशहरे पर ‘नई नवेली’ का धमाल, चार दिनों में दुनियाभर में कमाए ₹19.3 करोड़

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, बदलाव की खबरों पर मेकर्स का जवाब

एशियन पैरा गेम्स 2026: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को रिश्तों में लग सकता है झटका!

Today Horoscope : नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में मुनाफा, प्यार में क्या होगा खास? मेष: आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उत्साह से भरे हैं। आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आपका मन अधिक ग्रहणशील और सामान्य से अधिक सचेत रहेगा। आप ओजस्वी रहेंगे। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

सरयू तट के 56 घाटों पर शुरू हुई मार्किंग, शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा भूमि पूजन दीप सज्जा के लिए 33 लाख दीपों की व्यवस्था, तीन से चार दिन में पूरी होगी मार्किंग अवध विश्वविद्यालय जुटाएगा 35 हजार वालंटियर, घाटवार सौंपी जाएगी जिम्मेदारी Ayodhya:  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

MLC चुनाव: महराजगंज में 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में मदिरा की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ये भी पढें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज किया जारी आदेश के अनुसार, 23 […]

Spread the love
Read More