शिक्षक MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी ताकत

Gorakhpur
  • गोरखपुर विवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने किया डॉ. संजयन त्रिपाठी का किया समर्थन
  • कहा- सपा सरकार में ही हुआ शिक्षकों का सम्मान
  • शिक्षकों के हित में होगी डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत- प्रोफेसर चितरंजन मिश्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Gorakhpur: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को शिक्षक जगत से बड़ा समर्थन मिला है। बुधवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में खुलकर ऐलान किया।

प्रो. चितरंजन मिश्र ने क्या कहा?

प्रो. मिश्र ने कहा कि इस चुनाव में उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े सभी शिक्षक मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही शिक्षकों का सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि 62 वर्ष की रिटायरमेंट आयु सपा सरकार की देन है। शिक्षकों के विनियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और आयु बढ़ाने जैसे सभी ऐतिहासिक फैसले सपा सरकारों ने ही लिए। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ शिक्षकों की सेवामुक्ति की बात करते हैं। प्रो. मिश्र ने आरोप लगाया कि यह सरकार शिक्षकों को ग्रेच्युटी तक नहीं देना चाहती। इसको लेकर वह खुद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिले थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ मना कर दिया था।

ये भी पढें

Today’s Horoscope : प्यार में बढ़ेंगे कदम, शादी के फैसले में बरतें सावधानी!

भाजपा सरकार पर तीखा हमला

प्रो. मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां शिक्षक हितों और शिक्षक स्वाभिमान को आहत करने वाली हैं। भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। शिक्षकों को सरकारी योजनाओं के प्रचार का साधन बनाया जा रहा है, उनकी सेवा शर्तों को कठिन और गरिमाहीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही एक दर्जन से अधिक शिक्षक प्रबंधकों के उत्पीड़न के शिकार होकर नौकरी गंवा चुके हैं और हाईकोर्ट के आदेशों का भी सम्मान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा संस्थानों की लोकतांत्रिक संरचना पर कुठाराघात किया है। स्वतंत्र विचार वाले शिक्षकों को हतोत्साहित किया जा रहा है।

सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल होगी

प्रो. मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि सपा सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए सभी शिक्षकों को, चाहे वह किसी भी स्तर के हों, ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी। संजयन त्रिपाठी की जीत शिक्षकों के हित में होगी।

डॉ. धीरेंद्र सिंह ने भी किया समर्थन

वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. धीरेंद्र सिंह ने भी प्रेस वार्ता कर अपने शिक्षक मतदाताओं से डॉ.संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील की है।

धीरेन्द्र सिंह - विकिपीडिया

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मालदीव-पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती से भारत की चिंता बढ़ी? 20 समझौतों से हिंद महासागर में नया समीकरण

शरद पूर्णिमा 2026: कब निकलेगा चांद? जानें खीर रखने का समय और पूजा विधि

तलाक के बाद भी नहीं भूली पूर्व पति का रिश्ता, 76 वर्षीय महिला ने की दो हत्याएं

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “शिक्षक MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी ताकत”

Comments are closed.

Untitled 29 copy
Crime News Uttar Pradesh

इनामी आरोपितों की होशियारी हुई फेल, पहुंच गए सलाखों के पीछे

जानकार सूत्र, करीब छह माह तक योजना बनाने के बाद दिया घटना को अंजाम कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: इस हाई प्रोफाइल कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड ने न केवल पुलिस को मुश्किल में डाला, बल्कि सरकार को भी परेशान किया। लिहाजा फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

UPSTDC का ‘देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज लॉन्च काशी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन संग सारनाथ भ्रमण का मौका गंगा आरती के साथ मिलेगा ‘देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस’, काशी दर्शन होगा मुख्य आकर्षण देव दीपावली को वैश्विक पहचान, पर्यटकों को मिलेगा दिव्य काशी का अनुभव Lucknow: योगी सरकार ने देव दीपावली के आयोजन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

BJP को संजय निषाद का अल्टीमेटम, ‘आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे’

यूपी चुनाव से पहले सहयोगी दल के तेवर तल्ख मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द निर्णय लेने की मांग; बोले- निषाद पार्टी के बिना सत्ता अधूरी Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले BJP के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और […]

Spread the love
Read More