यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई

यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता फिल्म के लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।

Yami Gautam : स्टारर फिल्म ‘नई नवेली’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस करना जारी है! फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 4.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद, अब रिलीज़ के दूसरे दिन ऊंची छलांग लगाते हुए 5.7 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है। इस तरह अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 10.3 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में हो रही अच्छी बढ़ोतरी के साथ वह अब एक एक्साइटिंग वीके की तरफ बढ़ रही है और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म दशहरे के खास मौके पर थिएटर्स में परिवारों को एक साथ एंटरटेन कर रही है।

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

दर्शक ‘नई नवेली’ की फैंटेसी से भरी दुनिया को खूब पसंद कर रहे हैं, और फैमिली एंटरटेनर जॉनर में मेकर्स द्वारा कुछ नया पेश करने के लिए उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। मेकर्स में इस फिल्म के जरिए पुराने महाकाव्य को दिल छू लेने वाले फैमिली मोमेंट्स और एक्शन के साथ खूबसूरती से मिलाया है। फिल्म में बतौर लीड यामी गौतम अवस्थी परिवार की कहानी को दमदार कास्ट के साथ पेश कर रही हैं। फिल्म को जो चीज सिल्वर स्क्रीन पर देखने लायक बनाती है, वह है अनोखे किरदार, अचानक आने वाले ट्विस्ट और अच्छाई-बुराई के बीच की लड़ाई। यही वजह है कि त्योहारों के इस सीजन में फिल्म की अपील और बढ़ रही है।

फिल्म की दूसरे दिन कमाई में हुई बढ़त से थिएटर में उत्साह और बढ़ गया है। दर्शकों को इसकी अनोखी तरह की कहानी और यामी गौतम का नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है। इस तरह अब फिल्म एक शानदार वीक की ओर बढ़ रही है और आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अपनी तरफ खींचने वाली है।

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो की फिल्म, नई नवेली अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए अभी बुक करें अपने टिकट!

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

भानु सप्तमी कल: जानें सूर्य देव की पूजा विधि और महत्व

अभिजीत दीपके को भी जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? सौरव दास-रांका केस से क्यों हो रही तुलना

अभिजीत दीपके को भी जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? सौरव दास-रांका केस से क्यों हो रही तुलना

अभिजीत दीपके को भी जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? सौरव दास-रांका केस से क्यों हो रही तुलना

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

ध्रुव राठी को मानहानि केस में कोर्ट का समन, घर पर चस्पा

Spread the love

One thought on “यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नवरात्र में दर्शन कर भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ संबंधों की तारीफ की नौतनवा में मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता, भारत-नेपाल के रोटी-बेटी संबंधों की सराहना की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa : पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है हर पर्व- अंजली बच्चों को हमेशा मर्यादा में रहना चाहिए- वीके त्रिपाठी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Town : स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज समस्त विद्यालयी परिवार के साथ दशहरा और नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

दो कातिल गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में घटना में इस्तेमाल दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल व 1100 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : 12 अक्टूबर 2026 की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर जिस युवक की खून लथपथ बोरे […]

Spread the love
Read More