एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में स्मोक अलार्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Lucknow

Lucknow: वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को गुरुवार सुबह अचानक लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का अलार्म बजने के बाद पायलट ने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान के कार्गो हिस्से में धुएं से संबंधित अलार्म एक्टिव हो गया। अलार्म बजते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।

ये भी पढें

अजय राय का ऐलान, पिंडरा से लड़ेंगे 2027 चुनाव

ATC से मंजूरी मिलने के बाद विमान ने सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सुरक्षा और रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हो गई। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। विमान की गहन जांच शुरू की गई।

लैंडिंग के कुछ देर बाद करीब 9:02 बजे विमान में सवार यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान में कुल 155 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क कर दिया गया, ताकि तकनीकी टीम उसकी विस्तृत जांच कर सके।

शुरुआती जांच में विमान के अंदर या कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं या आग के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का अलार्म किस वजह से सक्रिय हुआ। तकनीकी विशेषज्ञ अब इसी पहलू की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढें

पंजाब वोटर लिस्ट विवाद: चड्ढा ने AAP को घेरा, पार्टी ने आरोप नकारे

यूपी में पहले भी सामने आ चुकी हैं विमान से जुड़ी घटनाएं

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय के दौरान विमान से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। 19 अगस्त 2026 को गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। पायलट ने विमान को दोबारा हवा में उठाया और ATC की अनुमति के बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई।

21 जनवरी 2026 को प्रयागराज में वायुसेना के एक छोटे विमान को तकनीकी समस्या के कारण तालाब में उतारना पड़ा था। विमान में मौजूद दोनों पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आए थे। इसके अलावा 2025 में भी वाराणसी और लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा और तकनीकी कारणों से कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ताजा घटना के बाद विमान के स्मोक अलार्म के सक्रिय होने की तकनीकी वजह सामने आने का इंतजार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पंजाब वोटर लिस्ट विवाद: चड्ढा ने AAP को घेरा, पार्टी ने आरोप नकारे
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आज से 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ ईंधन

हनुमान अंश के बाद होम्ब्ले फिल्म्स सितंबर में दुनिया में मचायेगी धूम

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में स्मोक अलार्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नवरात्र में दर्शन कर भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ संबंधों की तारीफ की नौतनवा में मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता, भारत-नेपाल के रोटी-बेटी संबंधों की सराहना की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa : पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है हर पर्व- अंजली बच्चों को हमेशा मर्यादा में रहना चाहिए- वीके त्रिपाठी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Town : स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज समस्त विद्यालयी परिवार के साथ दशहरा और नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी […]

Spread the love
Read More