UAE प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा डिजिलॉकर युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Indian employment in UAE

Indian employment in UAE : भारत और संयुक्त अरब अमीरात  के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को आर्थिक और शैक्षिक मोर्चे पर एक नई गति मिली है। भारत-UAE संयुक्त कांसुलर मामलों की समिति (JCCA) की 7वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक का सबसे बड़ा और दूरगामी परिणाम भारतीय पेशेवरों, छात्रों और कामगारों के लिए खाड़ी देशों में बेहतर आर्थिक व शैक्षिक अवसरों के द्वार खोलना है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा बैठक की सह-अध्यक्षता सचिव (CPV एवं OIA) रंगनाथन और UAE के विदेश मंत्रालय के अवर सचिव उमर ओबैद मोहम्मद अल-हेसान अल-शम्सी ने की।

भारत-UAE के बीच गर्मजोशी भरे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जिनमें आर्थिक, राजनीतिक, रक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और ऊर्जा जैसे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग शामिल है। ये संबंध लोगों के बीच मजबूत संपर्कों पर आधारित हैं, जो UAE में रहने वाले 45 लाख भारतीयों के समुदाय से और मजबूत होते हैं। मंत्रालय ने कहा बैठक से पहले दोनों पक्षों के बीच कांसुलर मुद्दों, श्रम और आवाजाही से जुड़े मामलों, तथा प्रत्यर्पण और आपसी कानूनी सहायता पर तकनीकी स्तर की चर्चा हुई।

यह भी पढें

गोरखपुर को CM योगी की ₹995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भारतीय शैक्षणिक डिग्री/दस्तावेजों के निर्बाध प्रमाणीकरण के लिए भारत के डिजिलॉकर को UAE के प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने की दिशा में काम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक अलग बैठक हुई। इससे UAE में काम कर रहे भारतीय पेशेवरों को लाभ होगा और बेहतर आर्थिक व शैक्षिक अवसर मिलेंगे। इस ऐतिहासिक कदम से UAE में नौकरी तलाशने वाले भारतीय पेशेवरों को दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लंबे और खर्चीले प्रशासनिक झंझटों से मुक्ति मिलेगी।

डिग्रियों का डिजिटल सत्यापन होने से भारतीय युवाओं को UAE के वैश्विक कॉर्पोरेट बाजार में तत्काल रोजगार और पदोन्नति के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। दोनों देशों के बीच हुए इन समझौतों से न केवल भारतीय कार्यबल की कानूनी सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक सुगमता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारत के कुशल कार्यबल को UAE की विकास गाथा में एक सुरक्षित और सम्मानित भागीदार बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

गोरखपुर को CM योगी की ₹995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

रोहित चंदेल की जगह कृष्णा कौल बने नए लीड, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

किसान के बेटे अशोक शर्मा का इंटरनेशनल डेब्यू, 154+ Kmph की रफ्तार से IPL में मचाया था तहलका

किचन-बाथरूम के नलों पर जम गए जिद्दी दाग? इन घरेलू उपायों से लौटाएं नई जैसी चमक

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

 

Maharajganj
Education

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारो विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे मुख्य अतिथि,रखे अपने विचार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लॉक सभागार में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शिक्षकों का सम्मान किया। इस […]

Read More
International

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

बलूचिस्तान में BLA के हमलों का दावा BLA Pakistan Attack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। संगठन की ओर से एक कथित वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सैन्य वाहनों में आग और हथियारबंद लड़ाके दिखाई दे […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More