चिनहट से अगवा कर चालक गुलफाम की बाराबंकी में हत्या

Gulfam Murder Case

माती क्षेत्र में कंकाल मिलने से सनसनी, हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

दो सगे भाईयों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट के इरादे से किया था कत्ल

इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने घटना का किया राजफाश, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Gulfam Murder Case :  चिनहट थाना क्षेत्र से करीब सवा महीने पहले अपहरण किए गए 22 वर्षीय अर्टिगा चालक गुलफाम अहमद की हत्या लूट पाट के इरादे से दो सगे भाईयों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। जान लेने के बाद हत्यारों ने शव बाराबंकी जिले के माती क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग निकले थे। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने गुरुवार को एक हत्यारोपी बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित हुसैनमऊ गांव निवासी 22 वर्षीय साहिल पुत्र स्व बबलू को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस गिरोह में शामिल कंचनपुर मटियारी गांव निवासी समीर पुत्र मोहम्मद हनीफ को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। जबकि गिरफ्तार साहिल का भाई आदिल व उसका साथी तौफीक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इंस्पेक्टर के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही वह भी पकड़ लिए जाएंगे।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,

यह भी पढ़ें

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

बताते चलें कि गुलफाम अहमद मूल रूप से जनपद सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानीपुर गांव का निवासी था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक गुलफाम अहमद कैब ड्राइवर था। उन्होंने बताया कि दो जून 2026 को ज्ञानीपुर निवासी मोहम्मद इश्तियाक अहमद ने थाने पर लिखित तहरीर देकर भाई के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कैब चालक गुलफाम बीते 20 मई 2026 को गोरखपुर से अर्टिगा कार लेकर लखनऊ आने के लिए निकला था कि अचानक वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। घर न लौटने पर वाहन मालिक और घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। लापता होने की सूचना घरवालों ने गोरखपुर पुलिस को दी। पुलिस गहनता से छानबीन की तो उसकी लोकेशन राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके की मिली थी। इस पर इश्तियाक अहमद ने इसकी रिपोर्ट चिनहट थाने पर लिखित तहरीर देकर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें

फरेंदा में BJP का शक्ति प्रदर्शन

 

बीते दो जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ गहन जांच पड़ताल की तो पता चला कि इसी थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव निवासी मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हनीफ शामिल है। इस पर उनकी टीम ने 20 जुलाई 2026 को समीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित हुसैनपुर निवासी मोहम्मद साहिल, आदिल व तौफीक का नाम बताया। इतना सबूत हाथ लगते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक रितेश सिंह, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार व रिक्रूट कांस्टेबल अफजाल के साथ माती क्षेत्र स्थित हुसैनपुर गांव पहुंचे और हत्यारोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपित मोहम्मद साहिल ने पूछताछ में बताया बीते 22 मई 2026 को वह और उसका भाई आदिल व दो साथियों समीर और तौफीक के साथ मिलकर गुलफाम अहमद की वाहन में सवार होकर जा रहे थे कि और इसी दौरान मारपीट हो गई, जिस पर गुलफाम अहमद को अर्टिगा सहित अपहरण कर माती क्षेत्र में लेजाकर उसकी गला काट कर बेरहमी से हत्या कर शव नहर किनारे स्थित झाड़ियों में फेंककर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कंकाल को बरामद कर लिया है। कपड़े के आधार पर शव की पहचान इश्तियाक अहमद ने अपने 22 वर्षीय भाई गुलफाम अहमद के रूप में की।इंस्पेक्टर के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

फरेंदा में BJP का शक्ति प्रदर्शन

किचन-बाथरूम के नलों पर जम गए जिद्दी दाग? इन घरेलू उपायों से लौटाएं नई जैसी चमक

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

 

 

2 thoughts on “चिनहट से अगवा कर चालक गुलफाम की बाराबंकी में हत्या

Comments are closed.

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More