Headline

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सोनम वांगचुक का अब मेदांता अस्पताल में होगा इलाज

Sonam Wangchuk's treatment

Sonam Wangchuk’s treatment :  सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के इलाज को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने उनकी पत्नी गीतांजलि की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी। सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि वांगचुक का इलाज मेदांता अस्पताल में कराया जा सकता है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि यदि मरीज को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाता है तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के बिना उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सफदरजंग अस्पताल में अब तक हुए इलाज से संबंधित सभी मेडिकल रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज तत्काल मेदांता अस्पताल को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही मेदांता अस्पताल के निदेशक को निर्देश दिया गया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर वांगचुक के उपचार की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें

Delhi Fire : लोधी कॉलोनी में भीषण आग का कहर, एक परिवार की तीन सदस्यों की मौत

सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य रिपोर्ट पर हुई चर्चा

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने सोनम वांगचुक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल द्वारा प्रस्तुत मेडिकल रिपोर्ट का भी उल्लेख किया। अदालत ने डॉक्टरों से सवाल किया कि शरीर में यूरिया और यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर किस ओर संकेत करता है। मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि क्या इन दोनों के बढ़े हुए स्तर को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या का संकेत माना जाना चाहिए। इस दौरान अदालत ने मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बेहतर इलाज सुनिश्चित करने पर अदालत का जोर

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मरीज के उपचार में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और अस्पताल बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न की जाए। अदालत ने कहा कि इलाज की निरंतरता बनाए रखना प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से मेडिकल रिकॉर्ड तुरंत नए अस्पताल को सौंपे जाएं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब सोनम वांगचुक का इलाज मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

रणजीत सागर बांध में बढ़ा जलस्तर, बिजली उत्पादन और सिंचाई को मिली राहत

केजरीवाल ने छात्रों के लिए जारी की हेल्पलाइन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

 

 

2 thoughts on “हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सोनम वांगचुक का अब मेदांता अस्पताल में होगा इलाज

Comments are closed.

National Religion

‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

‘हरे कृष्ण’ जाप से नहीं टूटा हौसला Sanjay Sah Rescue: नेपाल में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में आई भीषण बाढ़ के बाद नौ दिनों तक फंसे दो कर्मचारियों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 30 वर्षीय संजय साह भी शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर मुश्किल हालात […]

Read More
National

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया जवाब, अब राम मंदिर संभालेंगे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र

पाकिस्तान पर बरसे S-400 और ब्रह्मोस Air Marshal Jitendra Mishra: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मई 2025 में भारत की ओर से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर देश की सैन्य क्षमता और नई युद्ध रणनीति का बड़ा उदाहरण माना गया। इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी […]

Read More
New Delhi
homeslider National

गोवा-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब, यात्री बाल-बाल बचे

New Delhi: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से गोवा की […]

Read More