Headline

Delhi Fire : लोधी कॉलोनी में भीषण आग का कहर, एक परिवार की तीन सदस्यों की मौत

Delhi Fire  : राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में लगी भीषण आग में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर मिली। घटना बीके दत्त कॉलोनी, लोधी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दमकल विभाग की टीम ने करीब 11 बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया।

आग में मां और दो बेटियों की मौत

आग की चपेट में आने से घर में मौजूद एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेह नगर पार्किंग में भी लगी थी आग

इससे पहले दिल्ली के फतेह नगर इलाके में भी पार्किंग में आग लगने की घटना सामने आई थी। यहां आग की चपेट में आने से चार वाहन जलकर राख हो गए थे। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3:50 बजे हुई थी। पार्किंग में रखे दो एलपीजी सिलेंडर आग की चपेट में आने के बाद धमाका हुआ, जिसके बाद कई वाहन जल गए। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की नौ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और  आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

चंदन होला में फैक्ट्री आग में 30 दमकल गाड़ियां पहुंची थीं

दिल्ली के चंदन होला इलाके में हाल ही में एक कारखाने में भीषण आग लगी थी। करीब 5000 वर्ग गज में फैले इस कारखाने में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां लगाई गई थीं। आग बुझाने में कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी थी।

दिल्ली में लगातार सामने आ रहे आग के मामले

राजधानी में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। उद्योग भवन के पास मजदूरों के कैंप में लगी आग में करीब 200 अस्थाई आवास जलकर खाक हो गए थे। वहीं, तुगलकाबाद में पांच मंजिला इमारत में लगी आग में तीन लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल लोधी कॉलोनी आग मामले में पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

दहेज के लिए बहू की जान लेने वाले ससुर सहित तीन गिरफ्तार

Coconut Water Alternatives : गर्मी में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी की जगह पिएं ये पांच सस्ते देसी ड्रिंक्स

बिहार में ग्राम पंचायत परिसीमन के नए नियम लागू, अधिक आबादी वाले गांव के नाम से होगी पंचायत की पहचान

 

 

 

 

2 thoughts on “Delhi Fire : लोधी कॉलोनी में भीषण आग का कहर, एक परिवार की तीन सदस्यों की मौत

Comments are closed.

Supreme Court Verdict
Delhi

यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की स्कूलों में एंट्री पर रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार New Delhi : राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को फिलहाल चुनौती नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दाखिल याचिका पर […]

Read More
Delhi

दिल्ली में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति की तलाश जारी

Delhi Shahbad Dairy Case : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के प्रहलादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ। घटना की सूचना 29 अगस्त को पुलिस को मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका […]

Read More
Delhi Politics

विजय गोयल के बयान से दिल्ली BJP में हलचल, अफसरों की कार्यशैली पर बरसे

‘काम कराने के लिए धक्के खा रहे सांसद-विधायक’ Vijay Goel: दिल्ली में सफाई, सीवर, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने अपनी ही पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा […]

Read More