सास से आंखें हुई चारः बीवी को छोड़ सासु मां से कर डाली कोर्ट मैरिज

Kanpur Dehat

दामाद बना अपनी ही सास का दूल्हा, शादी के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तेजी से टूट रहे रिश्तों की मिसाल बनी कानपुर देहात की यह शादी, चर्चा

नया लुक डेस्क

Kanpur Dehat :   एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह उसकी बेटी का पति था, लेकिन कब दिल में बस गया, यह सास को भी पता नहीं चला। दोनों की आंखें कब चार हुईं, इस पर पूरे इलाके में बहस जारी है। चुपके-चुपके दोनों एक दूसरे से बात करते रहे। एक दिन सास और दामाद आपत्तिजनक हालात में क्या मिले, पूरे घर में जंग जैसे हालात हो गए। लेकिन उस मासूम बेटी को यह पता नहीं था कि उसका विद्रोह उसके लिए बड़ी खाई बनने जा रहा है। सास के प्यार में पागल दामाद ने जवान बीवी को छोड़कर सास के संग कोर्ट मैरिज कर बैठा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेटी के पति पर कब दिल आया, ये चर्चा तो सोशल मीडिया पर कम है, लेकिन इस उम्र में उसने बेटी का घर तोड़ दिया, इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब 140 किमी दूर बसे कानपुर देहात जिले की है। वहां के एक युवक की शादी पिछले साल ही हुई थी। लेकिन शादी पहली वर्षगांठ तक भी नहीं पहुंच सकी। युवक अपनी सास को ही दिल दे बैठा और सास भी अपने दामाद पर फिदा हो गई। कुछ दिनों तक दोनों की मोहब्बत चोरी-छिपे चल रही थी, लेकिन एक दिन वो सबसे सामने आ गया। कहते हैं इश्क और मुश्क दोनों ही छिपाए नहीं छिपते, उसी तरह सास-दामाद का प्यार भी जगजाहिर हो गया। अब खुसुर-पुसुर गैंग की महिलाएं गाल पर पल्लू डाले धीरे से कह रही हैं कि जब जवानी हाथ से बाहर जा रही थी तो कहीं और जाकर मुंह मार लेती।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में एक महिला और एक युवक अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों पहले सास और दामाद के रिश्ते में थे और अब उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट मैरिज कर पति-पत्नी बन गए। वीडियो में दोनों समाज की लाज छोड़ अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लिखते हैं कि ऐसे ही केस होते रहे तो समाज में लोगों का रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

ODI World Cup 2027 से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, बारिश ने बढ़ाई चिंता

50 साल की उम्र तक वैध हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें 2026 के नए नियम

ट्राई सीरीज में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, वनडे फॉर्मेट में भी संघर्ष जारी

फैंस को मिलेगा फायदा, अब जल्दी शुरू होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले

Spread the love

homeslider Religion Uttar Pradesh

दामोदर द्वादशी आज, भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की होगी पूजा

दामोदर द्वादशी आज  Damodar Dwadashi 2026 : श्रद्धालु आज मनायेंगे दामोदर द्वादशी, वर्ष 2026 में दामोदर द्वादशी (श्रावण शुक्ल द्वादशी) 24 अगस्त 2026, सोमवार को है। भगवान विष्णु को कई नामों से जाना जाता है, उनका एक नाम दामोदर भी है। इसी नाम पर भगवान विष्णु के लिए द्वादशी व्रत किया जाता है, जिसे दामोदर […]

Spread the love
Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

इस सरकार में चौतरफा बजट की बंदरबांट और चल रही लूट Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की […]

Spread the love
Read More