टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा में सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज  वैभव सूर्यवंशी  को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किए जाने को लेकर है। वहीं श्रेयस अय्यर को टीम का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूनाइटेड किंगडम दौरे पर जाएगी, जहां सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी को मिला मेडन कॉल-अप

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें सीनियर टीम में मौका दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव भविष्य में भारतीय बल्लेबाजी क्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान

बीसीसीआई के इस फैसले के साथ भारतीय टी20 टीम में नेतृत्व परिवर्तन भी देखने को मिला है। श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इस फैसले के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारतीय टी20 टीम में नए नेतृत्व की शुरुआत हो रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

टी20 टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। प्रमुख खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन,, Ishan Kishan, Axar Patel, Mohammed Siraj और Arshdeep Singh शामिल हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम घोषित

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की वापसी के रूप में देखने को मिला है। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी कई युवा खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जिससे भविष्य की टीम तैयार करने की रणनीति साफ दिखाई देती है।

इंडिया ए टीम का भी हुआ ऐलान

श्रीलंका दौरे पर दो मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया ए टीम की भी घोषणा की गई है। टीम में  ध्रुव जुरेल साई सुदर्शन ऋतुराज गायकवाड़  और  देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट के लिए नए दौर की शुरुआ

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम को भारतीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। युवा खिलाड़ियों को अवसर देने और नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला आने वाले वर्षों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी का चयन और श्रेयस अय्यर की कप्तानी निश्चित रूप से इस दौरे को और अधिक रोमांचक बना देंगे। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आगामी सीरीज पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया नए जोश और नई सोच के साथ मैदान में उतरती दिखाई देगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

One thought on “टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका”

Comments are closed.

Suryakumar Yadav
Sports

टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, 11 शब्दों की पोस्ट हुई वायरल

Suryakumar Yadav : भारतीय क्रिकेट में उस समय बड़ा आश्चर्य देखने को मिला जब टी20 विश्व कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया। इस फैसले के […]

Spread the love
Read More
IND vs AFG
Sports

IND vs AFG: केएल राहुल को मिला जीवनदान, अफगानिस्तान की एक गलती पड़ी भारी

IND vs AFG :  भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे साल 2026 के पहले टेस्ट मैच में पहले दिन रोमांचक घटनाएं देखने को मिलीं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआती ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
homeslider IPL Sports

फैंस की हरकत पर वैभव सूर्यवंशी हुए असहज, हाथ जोड़कर किया इशारा

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके बल्ले की नहीं, बल्कि श्रीलंका पहुंचने पर फैंस के बीच हुए एक घटनाक्रम की हो रही है। भारतीय ए टीम के साथ श्रीलंका पहुंचे […]

Spread the love
Read More