Headline

भारत-लाओस के बीच JCM बैठक में तीन बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर

Jaishankar

शाश्वत तिवारी

Jaishankar विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने नई दिल्ली में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (LAO-PDR) के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने के साथ 10वीं भारत-लाओ पीडीआर संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित की गई।

ये भी पढ़े

सेक्स की आग में भभक उठे मौसी और बेटे, नग्न अवस्था में परिजनों ने पकड़ा

बैठक के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता शामिल है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रक्षा बलों की क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण सहयोग को मजबूत करने के लिए हस्ताक्षर किए गए और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति बनी। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, संयुक्त आयोग बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा हमारे दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध हैं, जिनकी झलक हमें बौद्ध धर्म और रामायण की हमारी साझा विरासत में देखने को मिलती है। हमारे संबंधों का इतिहास बहुत पुराना है, जो गहरी सांस्कृतिक और जन-दर-जन (पीपल-टू-पीपल) संपर्कों पर आधारित है।

बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हमारे संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा, डिजिटल क्षेत्र, कनेक्टिविटी, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और संस्कृति शामिल हैं।

ये भी पढ़े

UPPSC APS परीक्षा 2023: हिंदी शॉर्टहैंड मानक ने रोकी चयन प्रक्रिया, 331 पद आगे बढ़े

इसके अलावा, भारत-आसियान सहयोग को और आगे बढ़ाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर भी बात की।
उन्होंने आगे कहा जैसे-जैसे हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हमारे संबंध लगातार गहरे और विविध होते जा रहे हैं। फार्माकोपिया, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रक्षा प्रशिक्षण पर आज हुए समझौते हमारे द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। भारत और लाओस के बीच हुए यह नए समझौते न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि ग्लोबल साउथ के विकासशील देशों की एकजुटता और आत्मनिर्भरता को भी एक नया आयाम देते हैं। नई दिल्ली में हुई यह बैठक इस बात का जीवंत प्रमाण है कि भारत ‘ग्लोबल साउथ की आवाज’ के रूप में अपनी भूमिका को लगातार सशक्त कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More
International Weather

नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

नेपाल की मदद को आगे आया चीन Nepal Glacial Lake: नेपाल में लगातार बढ़ रहे प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के बीच चीन ने मदद का भरोसा दिया है। चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक, बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़े संभावित खतरों की पूर्व चेतावनी देने का आश्वासन दिया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय […]

Read More
Chhath Mahaparv
Entertainment homeslider

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

Chhath Mahaparv: हिंदी सिनेमा में त्योहारों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाने का चलन काफी पुराना है। होली, दिवाली और लोहड़ी जैसे पर्व फिल्मों की कहानियों का हिस्सा बन चुके हैं। अब पहली बार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष आस्था रखने वाले महापर्व छठ पूजा को भी बड़े स्तर पर दर्शकों […]

Read More