बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव तय? यूपी में नई टीम को लेकर मंथन तेज

UP Politics 2026 

संगठन में फेरबदल की तैयारी में आलाकमान, अब 27 में सत्ता लाने की तैयारी शुरू

BJP मीडिया, युवा मोर्चा समेत सभी संगठनों में बदलाव की संभावना

नया लुक ब्यूरो

UP Politics 2026  : भारतीय जनता पार्टी BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी अब संगठन में अपनी चौधराहट दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने दिल्ली दरबार से इसका आदेश भी ले लिया है। सूबे के वजीर ए आला महंत आदित्य नाथ योगी के साथ मिलकर कई बार इस मुद्दे को वो मथ चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि मंत्रिमंडल से बाहर चल रहे कुछ कद्दावर नेताओ को जल्द ही संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

नए चेहरों को लेकर बढ़ी चर्चा और उलझन

संगठन में नए चेहरों को शामिल करने को लेकर बीजेपी के अंदर गंभीर मंथन चल रहा है। कई पुराने नेताओं को हटाने और नए नेताओं को जिम्मेदारी देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, नए चेहरों के चयन में अनुभव, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को लेकर उलझन बनी हुई है। यही वजह है कि अभी तक अंतिम सूची तैयार नहीं हो सकी है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस

इस बार पार्टी का मुख्य फोकस जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर है। खासकर काशी क्षेत्र में नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर प्रधानमंत्री स्तर पर भी सहमति की चर्चा सामने आई है। वाराणसी में राम सकल पटेल को नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्रीय नेतृत्व में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी इस बार छह  क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति में जातीय समीकरण के साथ-साथ युवा नेतृत्व पर भी ध्यान दे रही है।

पुराने नेताओं को कैसे मिलेगा सम्मान?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कई पुराने क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटाया जाता है, तो उनके अनुभव का उपयोग कहां किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ऐसे नेताओं को संगठन के मोर्चों, आयोगों या बोर्डों में जिम्मेदारी दी जा सकती है, ताकि उनका अनुभव पार्टी के काम आए और उन्हें भी सम्मान मिले।

चुनाव 2027 की रणनीति का हिस्सा बदलाव

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह पूरा बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति का हिस्सा है। बीजेपी अपने संगठन को मजबूत और संतुलित बनाकर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।नए चेहरों को शामिल करके पार्टी युवाओं और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत संदेश देना चाहती है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

गरजे CM योगी, कहा – जो बोली से नहीं मानें उन्हें गोली से समझा दिया

IND vs AFG: औकिब नबी की एंट्री से बढ़ी चर्चा, क्या मिलेगा टीम इंडिया से खेलने का मौका?

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे टीपी अग्रवाल, FWICE के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे टीपी अग्रवाल, FWICE के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

अजय राय का ऐलान, पिंडरा से लड़ेंगे 2027 चुनाव

योगी सरकार पर जमकर बरसे Ajay Rai Pindra:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ के मंच पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव […]

Spread the love
Read More
Chandigarh
Politics Punjab

पंजाब वोटर लिस्ट विवाद: चड्ढा ने AAP को घेरा, पार्टी ने आरोप नकारे

Chandigarh: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची में उनका नाम कथित तौर पर ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में डाल दिया गया है। चड्ढा ने इस मामले को महज प्रशासनिक चूक मानने से इनकार करते […]

Spread the love
Read More
UP Election 2027
Politics Uttar Pradesh

बीता सोमवार 2027 के लड़ाई का वार्मअप दिन था!

UP Election 2027: लखनऊ में बीते रविवार को बहुत राजनैतिक जमघट था। राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का राज्य मुख्यालय पर बड़े-बड़े कार्यक्रम थे। BJP के दो-दो नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री व एक मंत्री लखनऊ में रहे। हरीश द्विवेदी संगठन से घिस-पिट कर आये तो उनके स्वागत […]

Spread the love
Read More