वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Untitled 11 copy
  • ‘अनफिट’ बताकर लौटी बारात बैरंग

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जिले के महुली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब वरमाला के मंच पर ही दुल्हन ने दूल्हे को ‘अनफिट’ बताते हुए सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। देखते ही देखते शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं और पूरा समारोह अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, बारात पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ गांव पहुंची थी। स्वागत, द्वारपूजा और अन्य रस्में भी हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में माहौल पूरी तरह उत्सवमय था।

वरमाला के समय अचानक लिया फैसला

जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दुल्हन ने दूल्हे को गौर से देखा और अचानक मंच पर ही शादी से इनकार कर दिया। उसने दूल्हे को ‘अनफिट’ बताते हुए साफ कहा कि वह यह शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। पहले लोगों को लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही, तो माहौल गंभीर हो गया। परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी भी हालत में शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत और पंचायत का दौर शुरू हुआ। गांव के संभ्रांत लोग भी मामले को सुलझाने में जुटे, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन ने दूल्हे की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण उसने यह कठोर निर्णय लिया। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया जा रहा है।

बिना दुल्हन लौट गई बारात

आखिरकार शादी की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More