America : व्हाइट हाउस डिनर हॉल में हथियार लेकर कैसे घुसा हमलावर? ट्रंप ने शेयर किया VIDEO और तस्वीर

Untitled 1 copy 29

America व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस डिनर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई, जब एक हमलावर हथियार लेकर डिनर हॉल में घुसने की कोशिश करता नजर आया। इस घटना का वीडियो और हमलावर की तस्वीर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर साझा की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर तेज़ी से सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए होटल के अंदर दाखिल होने की कोशिश करता है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के चलते हमलावर को काबू में कर लिया गया। ट्रंप द्वारा साझा की गई तस्वीर में हमलावर जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं। घटना के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों और सीक्रेट सर्विस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।

कौन है हमलावर?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि हमलावर का नाम कोल टॉमन एलन है, जिसकी उम्र 31 वर्ष बताई जा रही है। वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और घटना के वक्त कई हथियारों से लैस था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य कैबिनेट सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़े

Iran-US Tensions तेहरान एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू

इवेंट जारी रखने पर अड़े ट्रंप

घटना के बावजूद ट्रंप ने साफ कहा कि वे इस कार्यक्रम को रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उन्होंने डिनर जारी रखने की पूरी कोशिश की और ऐसे “गुंडों और बुरे लोगों” को इवेंट का रुख बदलने नहीं दिया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

ट्रंप ने इस घटना को बड़े पैटर्न का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली और चर्चित लोगों पर अक्सर इस तरह के हमले होते रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बांग्लादेश में आतंकी हमले का खतरा: ढाका समेत प्रमुख स्थानों पर हाई अलर्ट जारी

ये भी पढ़े

Iran Israel War : ईरान ने मोसाद जासूसी के आरोप में एक और फांसी दी

 

Bengaluru
International

भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More