West Indies domestic cricket incident : हेलमेट में गेंद लगने से जेरेमिया लुईस गंभीर, खतरे में जान

jayden seales jeremiah louis west indies twitter 1776838092

 असुरक्षित पिच बनी आफत, बल्लेबाज को सिर में लगी गंभीर चोट

West Indies domestic cricket incident  : वेस्टइंडीज के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बेहद खतरनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चिंता में डाल दिया है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो और लीवर्ड आइलैंड्स के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान बल्लेबाज जेरेमिया लुईस गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक उछालभरी गेंद के कारण हुई, जो सीधे बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी। गेंद इतनी तेज और असमान उछाल के साथ आई कि लुईस को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला। हेलमेट पर जोरदार टक्कर लगते ही मैदान में सन्नाटा छा गया।

देखें विडियों

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चोट लगने के बाद लुईस काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने मैदान पर ही अपना आपा खो दिया और हेलमेट पर पैर मारकर नाराजगी जताई। उनका यह रिएक्शन यह दिखा रहा था कि चोट केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी झटका देने वाली थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मेडिकल टीम को तुरंत मैदान पर बुलाया गया। खिलाड़ी को स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया और बाद में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने मैच को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया।

ये भी पढ़े

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

 

मैच अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के बाद पिच को असुरक्षित घोषित किया। अंपायर और रेफरी के बीच लंबी चर्चा के बाद दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाकर मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिच पर पहले से ही असमान उछाल देखने को मिल रहा था और बल्लेबाजों को काफी कठिनाई हो रही थी। तीसरे दिन तक कुल 27 विकेट गिर चुके थे, जिससे यह साफ था कि पिच बल्लेबाजी के लिए सुरक्षित नहीं थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार लुईस की हालत स्थिर है और उनकी रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Sports

स्टीव स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे, द्रविड़ को पछाड़ा

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ ने 11 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज […]

Spread the love
Read More
Sports

पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

New Delhi:  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया दो ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में अक्षर पटेल की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी पर सैंटनर का बड़ा बयान, बोले- रोकना आसान नहीं होगा

Vaibhav Suryavanshi: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से […]

Spread the love
Read More