सात महीने में बदली परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह का तबादला बना चर्चा का केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। करीब 40 वरिष्ठ अधिकारियों के इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा परिवहन आयुक्त रहीं किंजल सिंह को लेकर हो रही है। महज 7 महीने के कार्यकाल के भीतर ही उन्हें पद से हटा दिया गया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह बदलाव महज एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे कई स्तरों पर कारणों की चर्चा तेज हो गई है।

यूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले, गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने, इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने, कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने, अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती, आलोक यादव जिलाधिकारी शामली, अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर, नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने, अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर, सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं, निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर, घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव, अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी, इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी, बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने, मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने, अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने, नितीश कुमार UPPCL के MD बने, श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने, किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग, दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME, आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME, रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने, मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने, अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग, जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं, सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन, बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना, जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर बने, हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण, केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि, श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं, गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने, पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने।

Analysis homeslider Politics

अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा, समाजवादियों ने किया पुलिस केस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के झंडे जलाने वाली घटना ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में छिपी रस्साकशी को एक बार फिर सतह पर ला दिया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर चार साइज़ के 225 डिजिटल लॉकर की होगी सुविधा, मोबाइल से लेकर सूटकेस तक रखा जा सकेगा सुरक्षित दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया ,टाउन हॉल,और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

आज़म के बिना सपा की राह कठिन, 2027 से पहले नए समीकरण की दरकार

कोर्ट का सख्त फैसला: आज़म और अब्दुल्ला की सजा बरकरार, नहीं मिली राहत दो पैन कार्ड मामले में सात – सात साल की सजा कायम, दोनों नेता पहले से जेल में बंद अंशिका यादव रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को अदालत से कोई राहत नहीं मिली […]

Read More