US के साथ ट्रेड डील पर फिर से होगी बातचीत, 20 अप्रैल को भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा वॉशिंगटन

Untitled 9 copy 11

US के साथ ट्रेड डील पर फिर से होगी बातचीत

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही अहम व्यापार वार्ता अब एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। अगले सप्ताह भारत एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन भेजने की तैयारी में है, जहां दोनों देशों के बीच रुकी हुई व्यापार वार्ता को फिर से गति दी जाएगी। यह महत्वपूर्ण दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत और अमेरिका एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के मसौदे को अंतिम रूप देने के करीब हैं। यह घटनाक्रम PM नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट तक चली फोन बातचीत के एक दिन बाद सामने आया है।

ये भी पढ़ें

होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी: ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह आगामी बैठक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को आकार देने में निर्णायक साबित हो सकती है। पिछले कई महीनों से चल रही बातचीत में अब तक जिन मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है, उन्हें इस दौर में सुलझाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खासकर अमेरिका की हालिया टैरिफ नीतियों को लेकर चर्चा अहम रहने वाली है। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन के नेतृत्व में 20 अप्रैल को भारतीय दल अमेरिका रवाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि अभी तक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, इसलिए कोई कानूनी बाध्यता लागू नहीं होती। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा सेक्शन 301 सहित कुछ प्रावधानों के तहत भारत और अन्य देशों से आने वाले आयात को लेकर शुरू की गई जांच भी बातचीत का हिस्सा होगी। दोनों पक्ष इन विवादित मुद्दों के समाधान पर विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात: लेबनान में इजरायल के भीषण हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टकराव से दुनिया चिंतित

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

भारत ने ब्रिटेन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को भी लागू करने की दिशा में प्रगति की है। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल के अनुसार, भारत-UK FTA मई से लागू हो सकता है, जिसे पिछले वर्ष जुलाई में साइन किया गया था। इस समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत निर्यात ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटिश उत्पादों,जैसे कार और व्हिस्की पर टैक्स में कमी की जाएगी। इसके अलावा, भारत और ओमान के बीच FTA 1 जून से लागू होने की उम्मीद है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर होने की संभावना जताई गई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Iran US War
homeslider International

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

Iran US War : अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और गहरा गया है। शुक्रवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए कई पुलों, बिजली से जुड़े बुनियादी ढांचे और एक प्रमुख बंदरगाह पर स्थित टावर को निशाना बनाया। इन हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

   शाश्वत तिवारी NASSCOM Disha Program Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच डिजिटल और तकनीकी सहयोग को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई देते हुए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के उभरते हुए तकनीकी लघु एवं मध्यम उद्योगों (टेक एसएमई) के विकास के लिए नैसकॉम […]

Spread the love
Read More
Maulana Jarjis
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी ए अहमद सौदागर कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि […]

Spread the love
Read More