आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी की उड़ान, चारू सक्सेना ने किया परिवार का नाम रोशन

Untitled 14 copy 4
  • 92.2% अंक लाकर चारू सक्सेना ने रचा सफलता का नया अध्याय
  • मेहनत, संस्कार और संकल्प: चारू सक्सेना की शानदार कामयाबी की कहानी

विजय श्रीवास्तव

राजधानी लखनऊ के साउथ सिटी स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा चारू सक्सेना ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 92.2% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने जीवन के पहले लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया। चारू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी, गुरुओं और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके पिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें जिस तरह पढ़ाया है, उसका कर्ज वह कई जन्म लेकर भी नहीं चुका सकतीं। चारू के पिता ललित सक्सेना, जो एक छोटी सी बिजली की दुकान चलाते हैं और व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं, ने सीमित आय में परिवार का पालन-पोषण करते हुए बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। चारू ने कहा कि उनके पिता का संघर्ष उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और वे उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

ये भी पढ़े

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट, जानें आसान स्टेप्स

उम्मीद से कम आए अंक, आगे और मेहनत का संकल्प

चारू ने अपनी सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। उनका मानना है कि उनकी मेहनत के अनुसार उन्हें 98% से कम अंक नहीं मिलने चाहिए थे। उन्होंने आगे और कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया है ताकि भविष्य में अपने लक्ष्य को पूरी तरह हासिल कर सकें। जब उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान इंटरमीडिएट में बेहतर अंक लाने पर है, उसके बाद ही वे अपने करियर का फैसला करेंगी।

ये भी पढ़े

विद्यालय में नए सत्र का स्वागत नई उम्मीदों का नया अध्याय

PBKS vs DC : प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

शुभकामनाओं का लगा तांता

चारू की इस सफलता पर परिवार, स्कूल और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके पिता ललित सक्सेना ने ईश्वर, शुभचिंतकों और स्कूल के शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री और उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, पत्रकार विजय श्रीवास्तव, अदित, दिग्विजय सक्सेना, संजय सिंह, अरुण श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, विवेक सिंह, अधिवक्ता प्रदीप सिन्हा समेत कई लोगों ने बधाई दी।

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Education Uttar Pradesh

अर्पित के सम्मान से बढ़ा प्रतापगढ़ का गौरव

Pratapgarh: युवा साहित्यकार एवं विश्व रिकॉर्ड धारक अर्पित सर्वेश शुक्ला को उनकी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया […]

Read More
Hyderabad
Education

IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए

पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की Hyderabad: इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइज हैदराबाद ने आज घोषणा की कि उसके 2027-29 बैच के लिए PGDM एडमिशन शुरू हो गए हैं। यह घोषणा IPE ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई, जहाँ इंस्टीट्यूट ने अपने एडमिशन 2027-29 पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च किए। IPE के डायरेक्टर प्रो. […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More