मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में 40°C के करीब तापमान, कई इलाकों में बारिश के आसार

Untitled 2 copy 22

मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में 40°C के करीब तापमान

  • भीषण गर्मी की चेतावनी: IMD का अलर्ट, उत्तर और मध्य भारत में लू का खतरा

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। खासकर मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में गर्मी का कहर

पिछले 24 घंटों में विदर्भ, मराठवाड़ा और ओडिशा में तापमान 40°C से 43°C के बीच दर्ज किया गया। वहीं गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 37°C से 40°C के बीच रहा। महाराष्ट्र के अकोला में सबसे ज्यादा 43.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-5°C तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मध्य भारत में 2-4°C तक इजाफा संभव है।

हीट वेव का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 से 19 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है। नई दिल्ली और एनसीआर में भी गर्मी तेज हो गई है। आज अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3-5°C अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रह सकता है। दोपहर में करीब 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इन इलाकों में बारिश के आसार

जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में लू का असर रहेगा, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 17 अप्रैल के बीच बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Read More