फरेंदा में ज्योतिबाफुले की मनाई गई जयंती

WhatsApp Image 2026 04 11 at 6.56.41 PM

ज्योतिबाफुले

  • माली समाज के जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान
  • ज्योतिबाफुले और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर हमें समाज को मजबूत बनाना होगा – राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । महराजगंज जिले के फरेंदा में आनन्दनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महान समाज सुधारक ज्योतिबाफूले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में माली समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश माली को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने दुर्गेश माली को माला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। राजेश जायसवाल ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दुर्गेश जी जैसे समर्पित नेता समाज को नई दिशा देंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माली समाज के सदस्य, स्थानीय कार्यकर्ता और भक्तगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए एरोन फिंच, कहा- ऐसा टैलेंट पहले नहीं देखा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्योतिबाफुले को नमन करते हुए वक्ताओं ने उनके समाज सुधार, महिला शिक्षा और किसान हितों के योगदान को याद किया। फुले ने 19 वीं सदी में छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया था और पहली महिला स्कूल की स्थापना की थी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद राजेश जायसवाल अपने साथियों के साथ संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘जय भीम’ और ‘जय फुले’ के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें

बासी रोटी: जिसे समझते हैं बेकार, वही बन सकती है सेहत का खजाना

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

UAE का बड़ा दांव : होर्मुज को बायपास करने की तैयारी

राजेश जायसवाल ने कहा कि फुले और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर हमें समाज को मजबूत बनाना है। श्री जायसवाल ने दुर्गेश माली को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर माली समाज और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। माली समाज के सदस्यों ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की। दुर्गेश माली ने धन्यवाद देते हुए कहा कि वे समाज हित में सदैव तत्पर रहेंगे और किसानों की समस्याओं, शिक्षा तथा रोजगार पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन के साथ हुआ। फरेन्दा क्षेत्र में ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

 

Spread the love

Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi on youth employment
Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

Rahul Gandhi on youth employment :  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा और भविष्य के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। केपी ग्राउंड में आयोजित छात्र जनसभा में राहुल गांधी ने युवाओं को देश […]

Spread the love
Read More
Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More