नेपाल में मस्टैंग एयर का हेलीकॉप्टर लापता, पाँच लोग सवार- काठमांडू से उड़ान के बाद टूटा संपर्क

WhatsApp Image 2026 03 27 at 4.15.45 PM

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडूनेपाल में हवाई दुर्घटना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। काठमांडू से दोलखा के लिए उड़ान भरने वाला मस्टैंग एयर का हेलीकॉप्टर उड़ान के कुछ ही देर बाद संपर्क से बाहर हो गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 5 लोग सवार थे, जिनमें पायलट सहित अन्य यात्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 9:15 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। लेकिन दोलखा की ओर बढ़ते समय अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

ये भी पढ़ें

G7 बैठकः जयशंकर ने ‘ग्लोबल साउथ’ की ऊर्जा चुनौतियों का मुद्दा उठाया

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अंतिम लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी टीम लगातार प्रयास कर रही है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण अलर्ट पर है।नेपाल सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन जारी है नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने बताया हेलीकॉप्टर से अचानक संपर्क टूट गया है। हम अंतिम सिग्नल के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

PSL 2026 का नया नियम: कप्तान टॉस के बाद चुन सकते हैं अपनी प्लेइंग इलेवन

 

सर्च और रेस्क्यू टीमों को तुरंत तैनात कर दिया गया है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।” प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उस समय पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हेलीकॉप्टर के संपर्क टूटने से यात्रियों के परिजनों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा ह

Bengaluru
International

भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More