IGRS रैंकिंग में महराजगंज पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर

WhatsApp Image 2026 03 11 at 12.45.28 PM

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। IGRS निस्तारण में माह फरवरी की मासिक रैंकिंग में जिले ने फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जबकि जिले के 17 थाने भी उत्कृष्ट श्रेणी में रहे हैं। एसपी ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी इस उपलब्धि को बनाए रखने का निर्देश दिया। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी IGRS की रिपोर्ट में जनपद महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जनपद के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किए हैं। पुलिस टीम इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश है।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Spread the love

Govinda Sunita
Entertainment Uttar Pradesh

फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, फिर आया बड़ा अपडेट

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में आया बड़ा ट्विस्ट Govinda Sunita Ahuja divorce: बॉलीवुड के चर्चित कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव और तलाक की अटकलों ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल जल्द, खराब प्रदर्शन वाले DM पर गिरेगी गाज

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकता है। खास तौर पर खराब प्रदर्शन वाले जिलाधिकारियों को उनके पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया जिला दौरों और बैठकों से मिले फीडबैक के आधार पर […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More