रूट बदला, तनाव के चलते दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट 7 घंटे बाद वापस लौटाई गई

7cb396ec232b20fff81c74d76b79ae7d17730520329521126 original

दिल्ली-मैनचेस्टर:  अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर लगातार दिखाई दे रहा है। हाल ही में इंडिगो  की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही एक उड़ान को टेकऑफ के लगभग सात घंटे बाद वापस लौटना पड़ा।

यह विमान नई दिल्ली से ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ था।उड़ान भरने के बाद विमान ने सामान्य अंतरराष्ट्रीय मार्ग अपनाते हुए अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरी और आगे बढ़ते हुए ओमान और संयुक्त अरब अमीरात  के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच गया। लेकिन इसी दौरान क्षेत्र में जारी संघर्ष और कुछ देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण विमान को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम एशिया में  ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव के कारण कई देशों ने सुरक्षा कारणों से अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है या उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म  के फ्लाइटराडार24 आंकड़ों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने लगभग सात घंटे की उड़ान के बाद इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा के पास यू-टर्न लिया और वापस दिल्ली लौट आई। इस दौरान विमान ने सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से दूर रहने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाया था। एयरलाइन सूत्रों का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षा खतरा हो या एयरस्पेस बंद हो जाए तो एयरलाइंस को तुरंत मार्ग बदलना या उड़ान रोकनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद: मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

 

उधर दूसरी खबर में प्रयागराज से जुड़ा एक मामला भी चर्चा में है। बटुकों के कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले के शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी  ने अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर स्वामी का पासपोर्ट जब्त करने और उनकी निगरानी बढ़ाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने Prayagraj की POCSO अदालत में यह याचिका दाखिल की। उनका दावा है कि स्वामी विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं और जांच प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि स्वामी के विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास जमा कराए जाएं। फिलहाल अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, बोला-अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More