अहमदाबाद में भारतीय टीम ने बदला होटल, फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला

WhatsApp Image 2026 03 07 at 6.29.11 PM

अहमदाबाद। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल लिया है। हालांकि होटल बदलने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसे टीम के पिछले अनुभवों से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम पहले जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसी दौरान उसे दो अहम मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल और इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मैच शामिल है।

ये भी पढ़ें

सहारा शहर पहुंची ईडी की टीम, संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऐसे में टीम प्रबंधन ने फाइनल मुकाबले से पहले माहौल बदलने और खिलाड़ियों को सकारात्मक माहौल देने के उद्देश्य से होटल बदलने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार टीम मैनेजमेंट का मानना है कि बड़े मैच से पहले खिलाड़ियों का मानसिक रूप से सहज और सकारात्मक माहौल में रहना बेहद जरूरी है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि भारतीय टीम या बीसीसीआई की ओर से इस फैसले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

योगी सरकार पर शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले– भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे

 

 

Sports

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम Junior Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने AAHF  जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 11-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह […]

Read More
Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More