बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

202603073698796

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि बेटियों को पढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना तथा समाज में उनके योगदान को मान्यता देना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। गुप्ता ने आज यहां ‘भारती नारी से नारायणी’ कार्यक्रम में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। दिल्ली में लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, कोलेट्रल-फ्री लोन और नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति जैसे कदमों के माध्यम से नारी शक्ति को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने अपने जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का भी जिक्र किया कि कैसे एक छोटे और साधारण परिवार की बेटी ने मेहनत और हिम्मत के दम पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। समाज में बदलाव लाएं और खुद की पहचान बनाएं। उन्होंने जोर दिया कि मेहनत, साहस और लगन से कोई भी लड़की अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है। (वार्ता)

ये भी पढ़ें 

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट,चांदी की भी घटी चमक

Spread the love

Prayagraj
Education Uttar Pradesh

गरीबी नहीं रोक पाई नाजिया की पढ़ाई, एजुकेट गर्ल्स ने दिखाई राह

Prayagraj: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो मुश्किल परिस्थितियों में भी सपनों को नई उड़ान मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक की 11 वर्षीय नाजिया इसकी मिसाल बनकर सामने आई हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी के कारण चार साल तक […]

Spread the love
Read More
Business Delhi Uttar Pradesh

चीनी बाजार में राहत की उम्मीद, सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में किया बदलाव

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एथनॉल खरीद नीति में बदलाव से क्या होगा असर? New Delhi :  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Delhi Uttar Pradesh

अभिजीत दीपके को भी जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? सौरव दास-रांका केस से क्यों हो रही तुलना

अभिजीत दीपके पर पुलिस का शिकंजा, क्या सौरव दास और आशुतोष रांका की तरह जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? Nueva Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियाती कार्रवाई […]

Spread the love
Read More