AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

Untitled 5 copy 2

नई दिल्ली। AC बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे माल और सप्लाई चेन खर्च में लगातार बढ़ोतरी को संतुलित करने के लिए अपनी सभी उत्पाद श्रृंखला की कीमतों में 7-12% तक की बढ़ोतरी करेंगे।

पिछला साल AC इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण

इस साल की शुरुआत में टाटा ग्रुप की वोल्टास ने भी चेतावनी दी थी कि तांबे की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण रूम AC की कीमतें 5-15% तक बढ़ सकती हैं। पिछला साल रूम एयर कंडीशनर इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से बिक्री प्रभावित हुई थी। जबकि 2024 में तेज गर्मी के चलते देश में AC की बिक्री रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

इस साल 1.35 करोड़ AC बिकने का अनुमान

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रूम एयर कंडीशनर बाजार में इस साल लगभग 1.35 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान है। इस बाजार में वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लूस्टार, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

डाइकिन लाएगी नई सीरीज

डाइकिन इंडिया ने 2026 के लिए अपनी नई उत्पाद श्रृंखला की घोषणा की है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कंवलजीत जावा ने कहा कि “साल 2026 सीरीज में 60 से ज्यादा मॉडल हैं, जो हमारी जापानी इनोवेशन विरासत को सही मायने में दिखाते हैं और भारतीय जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं।

Spread the love

kathmandu
homeslider International

रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही

हरिचरण शाह ने जलवायु परिवर्तन और हिमालयी झीलों पर जताई चिंता कैलाश यात्रियों की सुरक्षा और सीमापार अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल बोले-समय पर सूचना मिलने से बचाई जा सकती हैं कई जानें kathmandu: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

Mumbai: जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी की बड़ी खबर सामने आई है। उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की मांग दर्ज की गई। यह मांग निर्धारित एंकर बुक के आकार से 30 गुना से भी ज्यादा […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

विजयादशमी पर खरगे-प्रियंका ने दी शुभकामनाएं

New Delhi: विजयादशमी के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने इस त्योहार के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और अच्छे मूल्यों की अहमियत पर जोर दिया। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर […]

Spread the love
Read More