ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से 250 बम बरसाए, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकाने निशाने पर

Untitled 4 copy 2
  • तेहरान में सैन्य ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, इंटेलीजेंस और साइबर यूनिट पर भी हमले का दावा,
  • लेबनान में हिजबुल्लाह पर कार्रवाई तेज

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध छठे दिन और भी भयावह हो गया है। देर रात इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इन हमलों में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया और करीब 250 बम गिराए गए।  इजरायली सेना के अनुसार, यह हमला बेहद सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जिसमें पूर्वी तेहरान स्थित एक बड़े सैन्य कंपाउंड को निशाना बनाया गया। यह कंपाउंड ईरान की शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ा बताया जा रहा है।

तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय निशाने पर

इजरायल का दावा है कि पूर्वी तेहरान में मौजूद जिस सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया, वहां ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियों के मुख्यालय भी मौजूद थे। हमले के दौरान ईरान के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर, आंतरिक सुरक्षा बल और साइबर वॉर यूनिट को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद तेहरान के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कुछ स्थानों पर आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

300 डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट करने का दावा

इजरायली सेना का कहना है कि अब तक की कार्रवाई में उसने करीब 300 डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ़्रिन ने बताया कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने पूर्वी तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक बड़े सैन्य परिसर को निशाना बनाया। साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि हमलों के दौरान ईरान के परमाणु संयंत्रों के अंदर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण साइट्स को भी निशाना बनाया गया है।

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी कार्रवाई

उधर, लेबनान में भी इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी बेरूत, टायर और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए गए हैं। दक्षिणी लेबनान के सीमा से सटे क्षेत्रों में इजरायली सेना के जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, लेबनान में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More